गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर सोमवार को कमिश्नर कार्यालय में 13 से ज्यादा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। लगातार तीन बार चुनाव जीत चुके ध्रुव कुमार त्रिपाठी इस बार बीजेपी के टिकट पर मैदान में हैं। वहीं, 2020 के चुनाव में उन्हें कड़ी टक्कर देने वाले अजय सिंह ने भी समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी ने डॉ. संजयन त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा डॉ. राकेश सिंह समेत कई उम्मीदवारों ने भी पर्चा भरा।
[Gorakhpur, Sanjayan Tripathi, Druv Kumar Tripathi]
#Gorakhpur #SanjayanTripathi #DruvKumarTripathi