गोरखपुर के चौरीचौरा थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच बातचीत के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। घायल को पुलिस ने इलाज के लिए एम्स गोरखपुर में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक, घायल की हालत सामान्य है और उसका इलाज चल रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
[Gorakhpur]
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #GorakhpurNews