Public App Logo
80वां स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह मुख्य अतिथि राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार ध्वजारोहण करेंगे छतरपुर जिले का मुख्य समारोह पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में प्रातः 9 बजे से ------- छतरपुर जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में शनिवार 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार होंगे। मुख्य अतिथि द्वारा प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। तत्पश्चात क्रमानुसार राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान का गायन होगा और परेड दल द्वारा हर्ष फायर एवं मार्च पास्ट की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का लाइव प्रसारण दिखाया एवं सुनाया जाएगा। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा छतरपुर जिले के बधाई संदेश का वाचन किया जाएगा और गुब्बारों को खुले आसमान में छोड़ा जाएगा एवं परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया जाएगा। इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी और अंत में पुरस्कार वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के गायन उपरांत होगा। Chief Minister, MP Jansampark Madhya Pradesh #chhatarpur - Chhatarpur News