#अलीगढ़ पुलिस के तीन सिपाहियों पर गिरी गाज, दबिश के दौरान मकान में जबरन घुसने के आरोपों पर SSP ने किया लाइन हाजिर,अलीगढ़ के विजयगढ़ थाना क्षेत्र के कसाईयान मोहल्ले में पुलिस की दबिश को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि तीन पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में एक मकान में जबरन दाखिल हुए और दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए। मामले में आरक्षी अमित वेसवा, आकाश कुमार और अक्षय गुर्जर की भूमिका पर सवाल उठे हैं। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तीनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की चर्चा तेज है।
#Aligarh #AligarhPolice #Vijaygarh #SSPAligarh #PoliceNews #BreakingNews #AligarhDailyNews
Koil, Aligarh | Nov 10, 2026