Public App Logo
Jansamasya
Delhincr
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

हिंडौन सिटी के नीम का बाजार क्षेत्र स्थित हरदेव जी मंदिर चौराहे पर लगा बिजली का एक खंभा गंभीर रूप से झुक गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा पीसा की मीनार की तरह एक ओर झुका हुआ है और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। यह चौराहा शहर के सबसे व्यस्त स्थानों में से एक है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु, दुकानदार, राहगीर और वाहन चालक गुजरते हैं। ऐसे में झुका हुआ बिजली का खंभा आमजन की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इसे नहीं बदला गया तो कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है। क्षेत्रवासियों ने हाल ही में भोपुर में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के कारण हुई दर्दनाक घटना का भी उल्लेख करते हुए कहा कि उस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई थी, लेकिन इसके बावजूद विभाग ने आवश्यक सतर्कता नहीं बरती है। स्थानीय नागरिकों ने बिजली विभाग और प्रशासन से मांग की है कि हरदेव जी मंदिर चौराहे पर लगे इस खतरनाक बिजली के खंभे का तत्काल निरीक्षण कर इसे बदला जाए, ताकि किसी भी संभावित हादसे से पहले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। क्षेत्रवासियों का कहना है कि हादसे के बाद कार्रवाई करने से बेहतर है कि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाएं और जनहानि की आशंका को पूरी तरह समाप्त किया जाए।