
देहरादून में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हरक सिंह रावत की तबीयत बिगड़ी
देहरादून। हल्द्वानी में सामने आए कथित ‘शुद्धिकरण’ मामले के विरोध में कांग्रेस ने मंगलवार को देहरादून में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर सचिवालय की ओर कूच करने का प्रयास किया।
प्रदर्शन के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस नेता डॉ. हरक सिंह रावत की अचानक तबीयत बिगड़ गई। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए दून अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर लिया।
बताया गया कि फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
वहीं, प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी के कथित ‘शुद्धिकरण’ मामले को लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सचिवालय की ओर बढ़ने का प्रयास किया और मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
हरक सिंह रावत की तबीयत बिगड़ने की सूचना के बाद प्रदर्शन स्थल पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी कुछ देर के लिए हलचल का माहौल रहा।
I7 News | देहरादून
#I7News #Dehradun #Haldwani #UttarakhandNews #HarakSinghRawat #Congress #CongressProtest #HaldwaniNews #ShuddhikaranVivad #UttarakhandPolitics #DehradunNews #PoliticalNews #Uttarakhand #BreakingNews #LatestNews #I7NewsUttarakhand