
*थाना देहात भिण्ड पुलिस ने 13 साल से फरार 10 हजार रूपये के ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार।*
भिण्ड पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल के निर्देशन में व नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरी. शिवप्रताप सिंह राजावत के नेतृत्व में ईनामी व स्थायी वारंटियों की धरपकड हेतु टीम गठित की गयी। अभियान के तहत थाना देहात भिण्ड पुलिस को 13 वर्षों से फरार 10 हजार रूपये का ईनामी धोखाधडी के आरोपी को बागचीनी मुरैना सेे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी। दिनांक 04.07.13 को महावीर गंज भिण्ड निवासी फरियादी द्वारा आरोपी व उसकी पत्नि के विरूद्ध रिपोर्ट किया कि आरोपीगण मेरे मकान में किराये से रह रहे थे । जिन्होंने फर्जी पॉवर ऑफ अटॉर्नी तैयार कर मेरा मकान अपनी पत्नि के नाम कर दिया व घर में रखे जेवरात बर्तन आदि कमरे का ताला तोडकर चोरी कर लिये। रिपोर्ट पर से आरोपी पति-पत्नि के विरूद्ध अपराध क्रमांक 239/13 धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। आरोपी पिछले 13 वर्ष से अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था तथा अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। प्रकरण में आरोपी के उपर पुलिस अधीक्षक भिण्ड द्वारा 10 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। पुलिस की सतत निगरानी व मुखबिर तंत्र की सक्रियता के चलते उक्त आरोपी को कल शाम 12.11.26 को बागचीनी मुरैन से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
सराहनीय भूमिका-निरी शिवप्रताप सिंह राजावत, उनि प्रमोद सिंह तोमर, प्रआर रवि जादौन, आर कमल तोमर, अजीत सिकरवार, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, सुमित शर्मा, भूपेन्द्र तोमर, फिरोज खान, अवधेश चौहान, आनन्द सायबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
Gormi, Bhind | Nov 13, 2026