बाल दिवस पर शासकीय माध्यमिक विद्यालय बड़ोखरी में लगा बाल मेला
लहार। पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस एवं बाल दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय माध्यमिक विद्यालय बड़ोखरी में विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक बाल मेले का आयोजन किया गया। मेले में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों एवं अन्य सामग्री के स्टॉल लगाए, विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक दुकानदार की भूमिका निभाते हुए अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का प्रदर्शन किया। शिक्षकों एवं उपस्थित अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया, कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में आत्मनिर्भरता, सहयोग, व्यवहारिक ज्ञान एवं उद्यमिता की भावना विकसित करना रहा,इस अवसर पर संस्था प्रधान देवेंद्र श्रीवास्तव एवं समस्त स्टाफ जिनमे धीरेन्द्र सिंह,पाठक जी,कृपाराम बघेल,अभिलाषा टांक, आदित्य सिंह सहित,ग्रामीण, पालक एवं बच्चे उपस्थित रहे।
Gormi, Bhind | Nov 14, 2026