“बस 2 मिनट का काम है?” कहकर सड़क पर ट्रैफिक जाम की स्थिति न बनाएं!
जल्दबाजी में गाड़ी कहीं भी पार्क कर देना थोड़े समय की सुविधा तो लग सकती है, लेकिन यह दूसरों के लिए घंटों की परेशानी और बड़े ट्रैफिक जाम का कारण बन जाती है।
आइए एक जिम्मेदार और समझदार नागरिक बनें:
1. वाहन को निर्धारित पार्किंग ज़ोन या सफेद पट्टी के भीतर ही पार्क करें।
2. सड़क को अपना निजी पार्किंग स्थल न समझें और दूसरों के आवागमन का सम्मान करें।
3. एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन गाड़ियों के लिए रास्ता सुगम रखें।
राजस्थान पुलिस की अपील पर एक छोटी सी सावधानी और अनुशासन से हमारे शहर को सुंदर, सुरक्षित और जाम-मुक्त बनाएं।
सुरक्षित सड़कें, अनुशासित राजस्थान!
सड़क पर किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत 112 डायल करें।
#Rajasthanpolice #roadsafety #trafficrules #noparking #streetparking