Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi

जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक फायर आडिट और इलेक्ट्रिक आडिट समय पर कराएं ताकि दुर्घटनाओ से बचा जा सके - अतिरिक्त जिला कलक्टर @followers @top fans News 24 Udaipur District Collector & Magistrate - Udaipur #udaipur #viralpost #viralreelschallenge #nonfollowers #HealthAndWellness #meeting उदयपुर, 24 जून। जिला कलक्टर के निर्देशानुसार जिला परिषद सभागार में अतिरिक्त जिला कलक्टर दीपेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारियों, जिला एवं उप जिला चिकित्सालयों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा प्रभारी अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए अतिरिक्त जिला कलक्टर दीपेन्द्र सिंह राठौड़ ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों में फायर ऑडिट और इलेक्ट्रिकल ऑडिट समय पर करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित की जा सकेगी। साथ ही संस्थानों में दवाइयों की उपलब्धता, उपकरणों की कार्यशीलता और उनके उचित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक आदित्य ने बताया कि पारस हॉस्पिटल द्वारा आरजीएचएस मरीजों से नगद भुगतान लेने की शिकायत प्राप्त हुई थी। इस पर अस्पताल प्रबंधन को बैठक में तलब कर संबंधित मरीज को राशि वापस करने तथा भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति नहीं होने के निर्देश दिए गए। उन्होंने उप जिला चिकित्सालय मावली में सीजेरियन प्रसव की संख्या बढ़ाने के लिए भी आवश्यक कदम उठाने को कहा। बैठक में आगामी 28 जून से शुरू होने वाले तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। सीएमएचओ द्वितीय डॉ. ओमप्रकाश रायपुरिया और आरसीएचओ डॉ. राकेश गुप्ता ने अभियान को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक बच्चों तक पोलियो की खुराक पहुंचाने के निर्देश दिए। कम टीकाकरण वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी और समीक्षा बैठकें आयोजित करने पर जोर दिया गया। मानसून को देखते हुए डिप्टी सीएमएचओ डॉ. विक्रम सिंह ने डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए मच्छर नियंत्रण गतिविधियां तेज करने तथा अल्फा स्प्रे करवाने के निर्देश दिए। वहीं एसएमओ डब्ल्यूएचओ डॉ. अक्षय व्यास ने टीकाकरण की कम प्रगति पर चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा। बैठक में गर्भवती महिलाओं के समय पर पंजीकरण, नियमित जांच, एचपीवी टीकाकरण, परिवार नियोजन सेवाओं के विस्तार, कैंसर स्क्रीनिंग बढ़ाने तथा स्वास्थ्य योजनाओं के लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

Girwa, Udaipur | Jun 25, 2026

MORE NEWS

गुलाब बाग के सौंदर्यीकरण में निगम आयुक्त का अनूठा नवाचार।
सभी पुरानी मूर्तियों पर करवाया रंग रोगन, हुई आकर्षक।
पर्यटकों को करेंगी आकर्षित।
@followers @top fans News 24 Udaipur
#gulabbagh #revonation #udaipur #viralpost #nonfollowers
उदयपुर। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना की पहल पर निगम द्वारा शहर की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण की दिशा में एक अभिनव पहल करते हुए गुलाब बाग उद्यान में वर्षों से उपेक्षित एवं क्षतिग्रस्त पड़ी जानवरों की पुरानी मूर्तियों का पुनरुद्धार किया गया है। मरम्मत एवं आकर्षक रंग-रोगन के बाद ये मूर्तियां अब पुनः जीवंत दिखाई दे रही हैं और उद्यान आने वाले पर्यटकों एवं शहरवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बन गई हैं। इस कार्य में निगम अधिशाषी अभियंता अखिल गोयल, कनिष्ठ अभियंता मोनिका चौधरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देशन में किए गए इस कार्य के तहत शेर, बाघ सहित विभिन्न वन्य जीवों की पुरानी मूर्तियों की मरम्मत कर उन्हें प्राकृतिक स्वरूप के अनुरूप रंगों से सजाया गया है। लंबे समय से टूट-फूट और रंग फीके पड़ जाने के कारण ये मूर्तियां अपनी पहचान खो चुकी थीं, लेकिन अब इनके पुनर्संरक्षण से गुलाब बाग का पुराना वैभव फिर से लौटता नजर आ रहा है।
गुलाब बाग उद्यान ऐतिहासिक रूप से प्राकृतिक सौंदर्य और वन्य जीवों की आकर्षक प्रतिमाओं के लिए प्रसिद्ध रहा है। पुनर्जीवित की गई मूर्तियां न केवल उद्यान की सुंदरता बढ़ा रही हैं, बल्कि बच्चों, युवाओं एवं पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। पर्यटक इन मूर्तियों के साथ फोटो खिंचवाकर अपनी यादों को संजो रहे हैं।

उद्यान में भ्रमण करने वाले वरिष्ठ नागरिकों ने नगर निगम की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इन मूर्तियों को देखकर पुराने समय का गुलाब बाग स्मरण हो आता है, जब यह उद्यान अपनी विशिष्ट पहचान और आकर्षण के लिए जाना जाता था।

गुलाब बाग के सौंदर्यीकरण में निगम आयुक्त का अनूठा नवाचार। सभी पुरानी मूर्तियों पर करवाया रंग रोगन, हुई आकर्षक। पर्यटकों को करेंगी आकर्षित। @followers @top fans News 24 Udaipur #gulabbagh #revonation #udaipur #viralpost #nonfollowers उदयपुर। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना की पहल पर निगम द्वारा शहर की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण की दिशा में एक अभिनव पहल करते हुए गुलाब बाग उद्यान में वर्षों से उपेक्षित एवं क्षतिग्रस्त पड़ी जानवरों की पुरानी मूर्तियों का पुनरुद्धार किया गया है। मरम्मत एवं आकर्षक रंग-रोगन के बाद ये मूर्तियां अब पुनः जीवंत दिखाई दे रही हैं और उद्यान आने वाले पर्यटकों एवं शहरवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बन गई हैं। इस कार्य में निगम अधिशाषी अभियंता अखिल गोयल, कनिष्ठ अभियंता मोनिका चौधरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देशन में किए गए इस कार्य के तहत शेर, बाघ सहित विभिन्न वन्य जीवों की पुरानी मूर्तियों की मरम्मत कर उन्हें प्राकृतिक स्वरूप के अनुरूप रंगों से सजाया गया है। लंबे समय से टूट-फूट और रंग फीके पड़ जाने के कारण ये मूर्तियां अपनी पहचान खो चुकी थीं, लेकिन अब इनके पुनर्संरक्षण से गुलाब बाग का पुराना वैभव फिर से लौटता नजर आ रहा है। गुलाब बाग उद्यान ऐतिहासिक रूप से प्राकृतिक सौंदर्य और वन्य जीवों की आकर्षक प्रतिमाओं के लिए प्रसिद्ध रहा है। पुनर्जीवित की गई मूर्तियां न केवल उद्यान की सुंदरता बढ़ा रही हैं, बल्कि बच्चों, युवाओं एवं पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। पर्यटक इन मूर्तियों के साथ फोटो खिंचवाकर अपनी यादों को संजो रहे हैं। उद्यान में भ्रमण करने वाले वरिष्ठ नागरिकों ने नगर निगम की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इन मूर्तियों को देखकर पुराने समय का गुलाब बाग स्मरण हो आता है, जब यह उद्यान अपनी विशिष्ट पहचान और आकर्षण के लिए जाना जाता था।

Girwa, Udaipur | Jun 28, 2026

**मदार नहर देवाली चौराहे के पास भारी बारिश से गिरा पेड़, प्रताप गौरव केंद्र मार्ग बाधित**#stopviolence #viralvideo #breakingnews #udaipurnews #highwaycrime  Udaipur HeavyRain RainAlert TreeFell DevaliChouraha MadarNahar PratapGauravKendra TrafficUpdate RoadBlocked Monsoon RajasthanRain UdaipurNews WeatherUpdate BreakingNews TheRajasthanVoice

**मदार नहर देवाली चौराहे के पास भारी बारिश से गिरा पेड़, प्रताप गौरव केंद्र मार्ग बाधित**#stopviolence #viralvideo #breakingnews #udaipurnews #highwaycrime Udaipur HeavyRain RainAlert TreeFell DevaliChouraha MadarNahar PratapGauravKendra TrafficUpdate RoadBlocked Monsoon RajasthanRain UdaipurNews WeatherUpdate BreakingNews TheRajasthanVoice

Girwa, Udaipur | Jun 28, 2026

15 दिवसीय निःशुल्क कुश्ती, जूडो एवं योग प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन

15 दिवसीय निःशुल्क कुश्ती, जूडो एवं योग प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन

Girwa, Udaipur | Jun 28, 2026

जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक फायर आडिट और इलेक्ट्रिक आडिट समय पर कराएं ताकि दुर्घटनाओ से बचा जा सके - अतिरिक्त जिला कलक्टर @followers @top fans News 24 Udaipur District Collector & Magistrate - Udaipur #udaipur #viralpost #viralreelschallenge #nonfollowers #HealthAndWellness #meeting उदयपुर, 24 जून। जिला कलक्टर के निर्देशानुसार जिला परिषद सभागार में अतिरिक्त जिला कलक्टर दीपेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारियों, जिला एवं उप जिला चिकित्सालयों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा प्रभारी अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए अतिरिक्त जिला कलक्टर दीपेन्द्र सिंह राठौड़ ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों में फायर ऑडिट और इलेक्ट्रिकल ऑडिट समय पर करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित की जा सकेगी। साथ ही संस्थानों में दवाइयों की उपलब्धता, उपकरणों की कार्यशीलता और उनके उचित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक आदित्य ने बताया कि पारस हॉस्पिटल द्वारा आरजीएचएस मरीजों से नगद भुगतान लेने की शिकायत प्राप्त हुई थी। इस पर अस्पताल प्रबंधन को बैठक में तलब कर संबंधित मरीज को राशि वापस करने तथा भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति नहीं होने के निर्देश दिए गए। उन्होंने उप जिला चिकित्सालय मावली में सीजेरियन प्रसव की संख्या बढ़ाने के लिए भी आवश्यक कदम उठाने को कहा। बैठक में आगामी 28 जून से शुरू होने वाले तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। सीएमएचओ द्वितीय डॉ. ओमप्रकाश रायपुरिया और आरसीएचओ डॉ. राकेश गुप्ता ने अभियान को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक बच्चों तक पोलियो की खुराक पहुंचाने के निर्देश दिए। कम टीकाकरण वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी और समीक्षा बैठकें आयोजित करने पर जोर दिया गया। मानसून को देखते हुए डिप्टी सीएमएचओ डॉ. विक्रम सिंह ने डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए मच्छर नियंत्रण गतिविधियां तेज करने तथा अल्फा स्प्रे करवाने के निर्देश दिए। वहीं एसएमओ डब्ल्यूएचओ डॉ. अक्षय व्यास ने टीकाकरण की कम प्रगति पर चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा। बैठक में गर्भवती महिलाओं के समय पर पंजीकरण, नियमित जांच, एचपीवी टीकाकरण, परिवार नियोजन सेवाओं के विस्तार, कैंसर स्क्रीनिंग बढ़ाने तथा स्वास्थ्य योजनाओं के लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। - Girwa News