देश के जाने-माने वैज्ञानिकों में से एक प्रोफेसर सीएनआर राव को अपनी पहचान साबित करने के लिए एक सुनवाई में शामिल होने को कहा गया है। कर्नाटक में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) के दौरान उनके नाम की स्पेलिंग में अंतर पाया गया।
राव को नाम में अंतर के कारण नोटिस भेजा गया है। 2002 की वोटर लिस्ट में उनका नाम "Prof C N R Rao" दर्ज है, जबकि मौजूदा लिस्ट में एक अतिरिक्त f के साथ उनका नाम "Proff C N R Rao" लिखा है।
#SIR #karnataka #JagranJosh
Purnea East, Purnia | Sep 9, 2026