सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निष्पादन का निर्देश
Sheikhpura Collectorate Sheikhpura Hunt New DRCC Sheikhpura Randhir Kumar Soni बात मनकौल गांव की सनैया पंचयात News Bihar pk #dmsheikhpura #BiharNews #sheikhupura
शेखपुरा। जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। कार्यक्रम में कुल छह आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें आर्म्स लाइसेंस, जमीन अतिक्रमण, दिव्यांगता लाभ, ई-रिक्शा रूट निर्धारण, खाता-खेसरा में रकबा दर्ज कराने और सड़क दुर्घटना मुआवजे से जुड़े मामले शामिल थे। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों की निष्पक्ष जांच कर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी मामलों का समाधान निर्धारित समयसीमा में सुनिश्चित करें, ताकि फरियादियों को बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।