➡️ डॉ. एस.डी. शर्मा बने इंदिरा गांधी शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सागर के प्राचार्य
इंदिरा गांधी शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, सागर में प्राध्यापक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) डॉ. एस.डी. शर्मा को प्राचार्य नियुक्त किया गया है। इस संबंध में आयुक्त, तकनीकी शिक्षा संचालनालय द्वारा बुधवार, 22 जुलाई 2026 को आदेश जारी किए गए।
उल्लेखनीय है कि महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. अनुराग त्रिवेदी का स्थानांतरण शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, जबलपुर होने के बाद वे 25 जून 2026 को कार्यमुक्त हो गए थे। इसके पश्चात डॉ. एस.डी. शर्मा प्रभारी प्राचार्य के रूप में दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे। अब उन्हें नियमित रूप से प्राचार्य नियुक्त किया गया है।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar