#अलीगढ़ में मीनाक्षी पुल पर पुलिस लोगो लगी ब्रेजा कार का तांडव, 8 वाहनों को रौंदा, कई घायल, शराब की बोतलें मिलने से मचा हड़कंप,अलीगढ़। दीपावली से एक दिन पहले देर रात सिविल लाइन क्षेत्र के मीनाक्षी पुल पर तेज रफ्तार सफेद ब्रेजा कार ने जमकर कहर बरपाया। चश्मदीदों के मुताबिक, कार ने करीब 7-8 वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें कई लोग घायल हो गए। हादसे में दो महिलाएं और एक बच्चा भी नीचे गिर गए। घायलों ने बताया कि किसी की तीन उंगलियां कट गईं तो किसी की जांघ का मांस तक उखड़ गया। परिजनों का आरोप है कि कार में शराब-बीयर की बोतलें और सब-इंस्पेक्टर की टोपी मिली। कार पर पुलिस का लोगो भी लगा था। पुलिस जांच में जुटी है।
#Aligarh #AligarhNews #MeenakshiBridge #Police #RoadAccident #AligarhDailyNews #BreakingNews
Koil, Aligarh | Nov 8, 2026