छठ महापर्व को लेकर DM-SP ने किया नहर छठ घाट का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी विनोद दूहन एवं पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने जिला मुख्यालय स्थित नहर छठ घाट का निरीक्षण किया।
इस दौरान घाट की साफ-सफाई, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को घाट और आसपास के क्षेत्रों की बेहतर साफ-सफाई, कचरे का शत-प्रतिशत उठाव तथा पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
वहीं, अनुमंडल पदाधिकारी को छठ के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रशासन का लक्ष्य छठ महापर्व को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल में संपन्न कराना है।
Araria, Araria | Nov 8, 2026