छठ घाट की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे श्यामनगर के युवा!
अररिया जिले के श्यामनगर ग्राम में छठ महापर्व को लेकर खत्री युवा पूरी सक्रियता के साथ घाट की साफ-सफाई, सजावट एवं अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं, ताकि संध्या अर्घ्य के दौरान छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
लोक आस्था के महापर्व को लेकर युवाओं का यह समर्पण और सेवा भावना सराहनीय है। छठी मैया सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। 🙏
Araria, Araria | Nov 15, 2026