कोसली में वीरता का मेला, नाथूला टाइगर के शौर्य स्थल का भव्य उद्घाटन
कोसली, 11 सितम्बर 2026।ओमप्रकाश डाबला
वीरता और शौर्य की धरती कोसली में शुक्रवार को गौरव का ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला।1965 ओर 1967 के युद्व के नायक ओर नाथूला के टाइगर के नाम से प्रसिद्ध ब्रिगेडियर राय सिंह यादव महाबीर चक्र, विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित तथा भारत के दूसरे सर्वोच्च वीरता पुरस्कार महावीर चक्र से सम्मानित एवं ‘नाथूला टाइगर’ के नाम से प्रसिद्ध ब्रिगेडियर राय सिंह यादव के शौर्य स्थल का भव्य उद्घाटन एवं प्रतिमा अनावरण सैन्य परंपराओं के अनुरूप गरिमामय वातावरण में किया गया।
इस अवसर पर सेना की सशस्त्र टुकड़ियों ने सैन्य सम्मान के साथ सलामी दी। सेना के बैंड और बिगुल की गूंज से पूरा परिसर देशभक्ति और वीरता की भावना से ओत-प्रोत हो गया। योद्धाओं की धरती कोसली पर आयोजित इस गौरवपूर्ण समारोह में सैकड़ों लोगों और पूर्व सैनिकों ने पहुंचकर ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।
28 गोलियां लगने के बाद भी नहीं झुके कोसली के शेर
ब्रिगेडियर राय सिंह यादव ने अपने अदम्य साहस, नेतृत्व और देशभक्ति से भारतीय सैन्य इतिहास में अमिट छाप छोड़ी। नाथूला की लड़ाई में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने असाधारण साहस का परिचय दिया और दुश्मन के सामने अडिग रहे। उनके शौर्य और नेतृत्व ने उन्हें ‘नाथूला टाइगर’ की पहचान दिलाई।
ऐसे वीर योद्धा किसी भी समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर होते हैं। उनकी वीरता आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति, साहस और राष्ट्रसेवा के लिए सदैव प्रेरित करती रहेगी।
ये वीर एवं गणमान्य लोग रहे उपस्थित
समारोह में लेफ्टिनेंट जनरल सुनील यादव, लेफ्टिनेंट जनरल सतबीर सिंह यादव, ब्रिगेडियर करतार सिंह, विंग कमांडर सुरेंद्र सिंह, कर्नल सुधीर यादव, कर्नल सतेंद्र यादव,कैप्टन करतार सिंह, 2 ग्रेनेडियर्स यूनिट से कर्नल प्रणय श्रीवास्तव, कर्नल अवनीत ,कर्नल सोहन लाल,उपमंडल अधिकारी ना विजय कुमार यादव, डीएसपी विद्यानंद ,कैप्टन सुभाष यादव एडवोकेट, सरपंच रामकिशन जांगडा,संजय यादव,सूबे महेन्द्र सिंह सहित अनेक पूर्व सैनिक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
ब्रिगेडियर राय सिंह यादव के परिवार की ओर से उनके भाई, पुत्र धर्म सिंह यादव, पुत्रवधू एवं पौत्री चेष्टा यादव ,सहित परिवार के अन्य सदस्य भी समारोह में मौजूद रहे। सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत
Ambala, Ambala | Sep 11, 2026