
#कोतवाली पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
#बलिया। थाना कोतवाली पुलिस ने धारा 87 बीएनएस से संबंधित मामले में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय अभियुक्त को गिरफ्तार कर पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम मामले की जांच और पीड़िता की तलाश में जुटी थी।
25 अगस्त को उपनिरीक्षक आदित्य कुमार पुलिस टीम के साथ पीड़िता की लोकेशन के आधार पर जयपुर, राजस्थान पहुंचे। थाना हरमाड़ा, जयपुर शहर पुलिस की मदद से तलाश की गई तो जानकारी मिली कि अभियुक्त और पीड़िता बलिया के लिए रवाना हो चुके हैं। इसके बाद कोतवाली पुलिस टीम बलिया वापस लौट आई।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राज राजभर पुत्र चंदन राजभर, निवासी तिखमपुर, थाना कोतवाली, जनपद बलिया, उम्र 19 वर्ष को पॉलिटेक्निक कॉलेज बलिया कैंपस के ग्राउंड के पास से करीब दोपहर 2 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। इसी दौरान पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया।
सम्बंधित अभियोग: मु0अ0सं0 46/2026, धारा 87 बीएनएस, थाना कोतवाली, जनपद बलिया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
उ0नि0 आदित्य कुमार, चौकी प्रभारी शिवपुर दियर, थाना कोतवाली, बलिया; का0 घनश्याम यादव, थाना कोतवाली, बलिया; म0का0 ज्योति सिंह द्वितीय, थाना कोतवाली, बलिया।
सोशल मीडिया सेल, बलिया पुलिस।