चंबा-तीसा मार्ग पर खड़ी चढ़ाई पर सब्जी वाली पिकअप लटकी, बड़ा हादसा टला
चिल्ली के पास चढ़ाई न चढ़ पाने से बैक करते समय घूम गई गाड़ी
तीसा- चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर आज सुबह चिल्ली के पास खड़ी चढ़ाई के कारण एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पठानकोट से सब्जी लेकर तीसा आ रही पिकअप गाड़ी खड़ी चढ़ाई चढ़ने में असफल हो गई। चढ़ाई अधिक होने के कारण गाड़ी आगे नहीं चढ़ पाई। चालक ने गाड़ी को बैक करने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान पिकअप घूम गई और अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लटक गई। गनीमत रही कि गाड़ी पूरी तरह खाई में नहीं गिरी। नहीं तो बडा़ हादसा हो सकता था। चालक पूरी तरह से सुरक्षित है। चिल्ली की यह खड़ी चढ़ाई हमेशा से दुर्घटना संभावित क्षेत्र रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि यहां सुरक्षा दीवार और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।
Chamba, Chamba | Jun 22, 2026