
PMFME योजना से साकार हुआ आत्मनिर्भरता का सपना
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना से स्वरोजगार को मिला बढ़ावा, व्यवसाय विस्तार की खुली राह
सिंगरौली।प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) छोटे उद्यमियों के लिए स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने में सहायक साबित हो रही है। योजना के माध्यम से इंडियन ओवरसीज बैंक, वैढ़न-सिंगरौली से ₹9,98,280 की वित्तीय सहायता प्राप्त कर हितग्राही ने अपना व्यवसाय स्थापित करने का सपना साकार किया है।
योजना से मिली आर्थिक सहायता के बल पर हितग्राही ने अपने उद्यम को आगे बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। इससे उन्हें स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने तथा अपने व्यवसाय का विस्तार करने का अवसर मिला है। हितग्राही ने योजना के माध्यम से आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में छोटे उद्यमियों को प्रोत्साहित करने तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए किए जा रहे प्रयासों से उन्हें अपना व्यवसाय स्थापित करने में मदद मिली है। उन्होंने इस सहयोग के लिए प्रधानमंत्री जी के प्रति हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।