Public App Logo
Profile Picture

PRO JS SINGRAULI

@projssingrauli
501Followers
0Following
तियरा में आयोजित जन विश्वास शिविर में शामिल हुईं राज्यमंत्री राधा सिंह
राज्यमंत्री ने आमजन से किया संवाद, समस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाना प्राथमिकता
सिंगरौली । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से तियरा में जन विश्वास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मध्यप्रदेश शासन की राज्यमंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती राधा सिंह, सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री रामनिवास शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, कलेक्टर श्री गौरव बैनल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह, जिला पंचायत की उपाध्यक्ष अर्चन सिंह,पूर्व विधायक श्री सुभाष वर्मा तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संघप्रिय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
शिविर को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों एवं वंचित वर्गों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को पक्के आवास, आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से स्वास्थ्य सुरक्षा, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से महिलाओं को स्वच्छ ईंधन तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। वहीं, प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। शिविर में सिंगरौली विधायक विधायक श्री रामनिवास शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे तथा सभी नागरिकों को शासन की योजनाओं का लाभ सरलता एवं पारदर्शिता के साथ मिले।
शिविर के दौरान राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का समयसीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। आयुष्मान भारत योजना के तहत श्री पंकज कुमार वैश्य को 5 लाख तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा के लिए आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। वहीं, मछुआ किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत आदिवासी मछुआ सहकारी समिति मर्यादित, तियरा को 3 लाख की राशि स्वीकृत की गई।
शिविर में मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन योजना के अंतर्गत भगवंती को लाभान्वित किया गया। वहीं, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत शिवकुमारी शाह, प्रभावती, राजायाक साकेत एवं कैरी यादव को पेंशन योजना का लाभ प्रदान किया गया। लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत कु. अंशिका शाह को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत छह हितग्राहियों को ऋण राशि स्वीकृत की गई। इनमें दीपक कुमार शाह को मोबाइल शॉप के लिए 5 लाख,  अरविंद कुमार शाह को मोबाइल शॉप के लिए 4,84,000,  शिवकुमार बंसल को किराना स्टोर के लिए 2 लाख, पुष्पा देवी बंसल को किराना स्टोर के लिए 2 लाख,  अकेश कुमार नाई को मोबाइल रिपेयरिंग के लिए 2 लाख तथा विजय कुमार वैश्य को गारमेंट शॉप के लिए 7 लाख की ऋण राशि स्वीकृत कर लाभान्वित किया गया। इन योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को स्वास्थ्य सुरक्षा, आर्थिक सहायता एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रोत्साहित किया गया। शिविर में एसडीएम सिंगरौली सुरेश जाधव, एसडीएम माड़ा नंदन तिवारी,  जिला शिक्षा अधिकारी कविता त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. पुष्पराज सिंह, उपसंचालक खनिज आकांक्षा पटेल, जिला आपूर्ति अधिकारी पी.सी चन्द्रवंशी, उप संचालक कृषि मनोज सिंह, सीईओ जनपद पंचायत बैढ़न अजीत बरबा सहित जिला एवं खण्ड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
मुख्यमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत लाभार्थी उमा शंकर बसोर और उनके परिवार को हर महीने मिलने वाले मुफ्त राशन की बड़ी सौगात मिली है। आर्थिक चुनौतियों के बीच, सरकार की इस जनहितैषी योजना ने उनके घर में भोजन की चिंता को पूरी तरह दूर कर खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की है। राशन के खर्च में होने वाली इस बचत से अब उमा शंकर अपने परिवार की अन्य जरूरी आवश्यकताओं और बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने में निवेश कर पा रहे हैं। यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि कैसे यह योजना समाज के जरूरतमंद परिवारों को संबल देकर उन्हें आत्मनिर्भर बना रही है।
पीएम स्वनिधि योजना से बदली रामजी गुप्ता की जिंदगी, किराना दुकान बनी आत्मनिर्भरता का आधार

तीन चरणों में मिला 80 हजार रुपये का ऋण, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति जताया आभार

सिंगरौली। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यवसायियों एवं पथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्यम से हितग्राहियों को अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। सिंगरौली के रामजी गुप्ता के लिए यह योजना आर्थिक सहयोग का माध्यम बनी है। किराना दुकान का संचालन कर अपनी आजीविका अर्जित करने वाले रामजी गुप्ता को योजना के अंतर्गत तीन चरणों में ऋण सुविधा प्राप्त हुई। पहले चरण में 10 हजार रुपये, दूसरे चरण में 20 हजार रुपये तथा तीसरे चरण में 50 हजार रुपये का ऋण मिला। इस प्रकार उन्हें कुल 80 हजार रुपये की ऋण सहायता प्राप्त हुई, जिससे उन्हें अपने व्यवसाय की आवश्यकताओं को पूरा करने और दुकान के संचालन में सहयोग मिला।

रामजी गुप्ता ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे दुकानदारों और पथ विक्रेताओं के लिए आर्थिक सहयोग प्राप्त करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत चरणबद्ध तरीके से ऋण मिलने से उन्हें अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सहायता मिली है। रामजी गुप्ता ने इस जनकल्याणकारी योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का उद्देश्य पथ विक्रेताओं को संस्थागत ऋण सुविधा उपलब्ध कराकर उनके स्वरोजगार को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के अवसर प्रदान करना है। रामजी गुप्ता की कहानी दर्शाती है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं छोटे व्यवसायियों को आर्थिक संबल प्रदान कर स्वरोजगार को मजबूत बनाने में सहायक हो सकती हैं।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति पिंकी ने व्यक्त किया आभार

सिंगरौली। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना पथ विक्रेताओं के जीवन में आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता की नई राह खोल रही है। योजना से लाभान्वित पिंकी की कहानी इस बात का उदाहरण है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंदों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं। योजना के माध्यम से पिंकी को पहले चरण में 10 हजार रुपये, दूसरे चरण में 20 हजार रुपये तथा तीसरे चरण में 50 हजार रुपये का ऋण प्राप्त हुआ। इस आर्थिक सहायता ने उन्हें अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने और आर्थिक रूप से सशक्त बनने में सहयोग प्रदान किया।

पिंकी ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना से मिली आर्थिक सहायता उनके लिए काफी उपयोगी साबित हुई। पहले चरण में प्राप्त 10 हजार रुपये से शुरुआत करते हुए उन्होंने दूसरे चरण में 20 हजार रुपये और तीसरे चरण में 50 हजार रुपये का ऋण प्राप्त किया। इस तरह योजना के तीनों चरणों के माध्यम से उन्हें कुल 80 हजार रुपये की ऋण सहायता मिली। समय पर ऋण सुविधा उपलब्ध होने से उन्हें अपने काम को आगे बढ़ाने का अवसर मिला और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में उनका विश्वास मजबूत हुआ।

पिंकी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पीएम स्वनिधि योजना छोटे कारोबारियों के लिए आशा और सहारा बनी है। उन्होंने कहा कि इस योजना से जरूरतमंद पथ विक्रेताओं को अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का अवसर मिल रहा है। पिंकी ने प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसी जनकल्याणकारी योजनाएं आम नागरिकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत बुजुर्ग बलराम प्रसाद तिवारी को हर महीने नियमित पेंशन की सौगात मिली है, जिसने उनके जीवन को आत्मनिर्भरता का संबल दिया है। उम्र के इस पड़ाव पर आर्थिक रूप से किसी पर निर्भर न रहने की चिंता को सरकार की इस कल्याणकारी योजना ने पूरी तरह दूर कर दिया है। अब बलराम प्रसाद को अपनी छोटी-मोटी जरूरतों, दवाओं और रोजमर्रा के खर्चों के लिए दूसरों के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ता, जिससे समाज में उनका आत्मसम्मान और मजबूत हुआ है। यह सफलता दर्शाती है कि कैसे यह योजना हमारे वरिष्ठ नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा देकर उनके बुढ़ापे का सच्चा सहारा बन रही है।
शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैढ़न के मेधावी छात्र शिवम वर्मा के सपनों को मध्य प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री स्कूटी योजना से नई रफ्तार मिली है。 कक्षा 12वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल टॉपर बनने पर शिवम को सरकार द्वारा मुफ्त स्कूटी की शानदार सौगात दी गई है。 घर से कॉलेज और आगे की पढ़ाई के लिए दूरदराज आने-जाने की जो चिंता पहले बनी रहती थी, वह इस वाहन की मदद से पूरी तरह दूर हो गई है。 यह सफलता कहानी दर्शाती है कि कैसे सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना हमारे होनहार और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के परिश्रम को सम्मानित कर उनके उच्च शिक्षा के मार्ग को आसान और आत्मनिर्भर बना रही है。
मुख्यमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत गोपाल बसोर को हर महीने मिलने वाले मुफ्त राशन की सौगात मिली है, जिससे उनके परिवार को बड़ी राहत मिली है। आर्थिक तंगी और महंगाई के इस दौर में, सरकार की इस कल्याणकारी योजना ने उनके घर में भोजन की चिंता को हमेशा के लिए दूर कर दिया है। अब गोपाल को अपने परिवार के पालन-पोषण के लिए कर्ज नहीं लेना पड़ता और राशन पर बचने वाले पैसों का उपयोग वे बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरी कामों में कर पा रहे हैं। यह सफलता दर्शाती है कि कैसे यह योजना समाज के अंतिम पायदान पर खड़े परिवारों को खाद्य सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन दे रही है।
Jansampark Madhya Pradesh
PMFME योजना से साकार हुआ आत्मनिर्भरता का सपना

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना से स्वरोजगार को मिला बढ़ावा, व्यवसाय विस्तार की खुली राह

सिंगरौली।प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) छोटे उद्यमियों के लिए स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने में सहायक साबित हो रही है। योजना के माध्यम से इंडियन ओवरसीज बैंक, वैढ़न-सिंगरौली से ₹9,98,280 की वित्तीय सहायता प्राप्त कर हितग्राही ने अपना व्यवसाय स्थापित करने का सपना साकार किया है।

योजना से मिली आर्थिक सहायता के बल पर हितग्राही ने अपने उद्यम को आगे बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। इससे उन्हें स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने तथा अपने व्यवसाय का विस्तार करने का अवसर मिला है। हितग्राही ने योजना के माध्यम से आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में छोटे उद्यमियों को प्रोत्साहित करने तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए किए जा रहे प्रयासों से उन्हें अपना व्यवसाय स्थापित करने में मदद मिली है। उन्होंने इस सहयोग के लिए प्रधानमंत्री जी के प्रति हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।
किसान क्रेडिट कार्ड योजना से मिली आर्थिक सहायता, किसान मुन्ना लाल शाह ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति जताया आभार

नवानगर, सिंगरौली के प्रगतिशील किसान श्री मुन्ना लाल शाह को किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत ₹1 लाख 80 हजार की राशि स्वीकृत होने से खेती-किसानी को आगे बढ़ाने में आर्थिक संबल मिला है। इस सहायता से उन्हें अपनी कृषि संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति करने तथा खेती को आधुनिक एवं लाभकारी बनाने में मदद मिली है।

श्री मुन्ना लाल शाह ने किसान हितैषी योजनाओं के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मध्यप्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर आर्थिक सहायता मिलने से खेती के कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने और कृषि विकास की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

बलराम कृषि महोत्सव 2024 जैसे आयोजनों के माध्यम से किसानों को कृषि विकास एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी से जोड़ने का प्रयास किया गया है। किसान क्रेडिट कार्ड योजना जैसी पहल किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और कृषि क्षेत्र को प्रगति की ओर ले जाने में सहायक है।
सामुदायिक भवन चितरंगी में सेवा सेतु मेगा शिविर आयोजित
राज्यमंत्री  ने किया शिविर का शुभारंभ, विभिन्न विभागों के स्टॉल एवं स्वास्थ्य कैम्प के माध्यम से नागरिकों को मिली सेवाएं
सिंगरौली, अक्टूबर 2026। संकल्प से सेवा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन चितरंगी में सेवा सेतु  शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राज्यमंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग  श्रीमती राधा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं एवं पात्रता संबंधी जानकारी प्रदान की गई। साथ ही प्राप्त आवेदनों का परीक्षण करते हुए पात्र प्रकरणों का मौके पर निराकरण किया गया तथा हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति पत्र एवं आवश्यक प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने कहा कि सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं और लोक सेवाओं को नागरिकों के समीप पहुंचाना है, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं एवं आवेदनों का स्थानीय स्तर पर निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण करते हुए पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य कैम्प भी लगाया गया, जिसमें नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा नागरिकों को योजनाओं की प्रक्रिया, पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में जानकारी दी गई। बड़ी संख्या में नागरिकों, महिलाओं एवं हितग्राहियों ने शिविर में सहभागिता कर विभिन्न सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। सेवा सेतु मेगा शिविरों के माध्यम से शासन की योजनाओं एवं लोक सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के साथ स्वास्थ्य सेवाएं भी नागरिकों के समीप उपलब्ध कराई जा रही हैं। शिविरों के आयोजन से सुशासन, पारदर्शिता एवं समयबद्ध लोक सेवा प्रदायगी को प्रभावी बनाने के साथ ‘सरकार आपके द्वार’ की भावना को धरातल पर साकार किया जा रहा है।
Video 10
डिजिटल इन्फ्लुएंसर सहेजेंगे जिले की सांस्कृतिक विरासत
मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय की नई पहल, स्थानीय कंटेंट क्रिएटर्स करेंगे लोक एवं जनजातीय परंपराओं का डिजिटल दस्तावेजीकरण
लोक संस्कृति को मिलेगा डिजिटल मंच, इन्फ्लुएंसर बनेंगे विरासत के संवाहक
सिंगरौली, 29 सितम्बर 2026। मध्यप्रदेश की समृद्ध लोक एवं जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को डिजिटल माध्यम से संरक्षित करने तथा नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय द्वारा अभिनव पहल की जा रही है। इस पहल के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जिलों के स्थानीय यूट्यूबर, वीडियो कंटेंट क्रिएटर एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को सांस्कृतिक दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया से जोड़ा जाएगा। इसके लिए 01 अक्टूबर 2026 से निःशुल्क पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ होगी। इच्छुक स्थानीय कंटेंट क्रिएटर्स संग्रहालय की वेबसाइट www.mptribalmuseum.com पर जाकर पंजीयन करा सकते हैं।मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय के संग्रहाध्यक्ष श्री अशोक मिश्र ने बताया कि पहल का उद्देश्य केवल सोशल मीडिया के माध्यम से संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना नहीं, बल्कि लोकगीत, लोकनृत्य, लोककला, लोककथाओं, पर्व-त्योहारों, पारंपरिक जीवन-पद्धतियों, जनजातीय परंपराओं एवं अन्य देशज विषयों का प्रामाणिक दृश्य-श्रव्य दस्तावेज तैयार करना है। स्थानीय कंटेंट क्रिएटर अपने क्षेत्र के लोक कलाकारों, परंपरा-वाहकों एवं समुदायों के बीच पहुंचकर वहां की सांस्कृतिक गतिविधियों को रिकॉर्ड कर डिजिटल माध्यम से व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचा सकेंगे।
स्थानीय कंटेंट क्रिएटर इस पहल में महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करेंगे। अपने जिले और अंचल की भाषा, बोली, परंपराओं तथा सामाजिक-सांस्कृतिक परिवेश से परिचित होने के कारण वे ऐसी लोक परंपराओं और कलाकारों को सामने ला सकेंगे, जो सामान्यतः बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म तक नहीं पहुंच पाते। इस पहल के माध्यम से विलुप्तप्राय एवं महत्वपूर्ण लोक और जनजातीय परंपराओं के संरक्षण, विभिन्न अंचलों की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को सामने लाने तथा स्थानीय कलाकारों को व्यापक मंच उपलब्ध कराने पर विशेष जोर रहेगा। पहल का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य क्षेत्रीय एवं प्रामाणिक डिजिटल सांस्कृतिक सामग्री का संकलन कर उसका अभिलेखीकरण करना भी है। इससे सोशल मीडिया पर सांस्कृतिक सामग्री के प्रसार के साथ-साथ प्रदेश की विविध लोक एवं जनजातीय परंपराओं को भविष्य के लिए डिजिटल रूप में संरक्षित करने में सहायता मिलेगी। मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय द्वारा डिजिटल प्लेटफॉर्म की संभावनाओं का उपयोग करते हुए प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है। जिले के स्थानीय कंटेंट क्रिएटर्स से इस पहल से जुड़कर अपनी क्षेत्रीय सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाकारों और परंपराओं को डिजिटल माध्यम से संरक्षित एवं व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने की अपील की गई है।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
तियरा में आयोजित जन विश्वास शिविर में शामिल हुईं राज्यमंत्री राधा सिंह
राज्यमंत्री ने आमजन से किया संवाद, समस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाना प्राथमिकता
सिंगरौली । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से तियरा में जन विश्वास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मध्यप्रदेश शासन की राज्यमंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती राधा सिंह, सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री रामनिवास शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, कलेक्टर श्री गौरव बैनल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह, जिला पंचायत की उपाध्यक्ष अर्चन सिंह,पूर्व विधायक श्री सुभाष वर्मा तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संघप्रिय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
शिविर को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों एवं वंचित वर्गों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को पक्के आवास, आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से स्वास्थ्य सुरक्षा, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से महिलाओं को स्वच्छ ईंधन तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। वहीं, प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। शिविर में सिंगरौली विधायक विधायक श्री रामनिवास शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे तथा सभी नागरिकों को शासन की योजनाओं का लाभ सरलता एवं पारदर्शिता के साथ मिले।
शिविर के दौरान राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का समयसीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। आयुष्मान भारत योजना के तहत श्री पंकज कुमार वैश्य को 5 लाख तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा के लिए आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। वहीं, मछुआ किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत आदिवासी मछुआ सहकारी समिति मर्यादित, तियरा को 3 लाख की राशि स्वीकृत की गई।
शिविर में मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन योजना के अंतर्गत भगवंती को लाभान्वित किया गया। वहीं, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत शिवकुमारी शाह, प्रभावती, राजायाक साकेत एवं कैरी यादव को पेंशन योजना का लाभ प्रदान किया गया। लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत कु. अंशिका शाह को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत छह हितग्राहियों को ऋण राशि स्वीकृत की गई। इनमें दीपक कुमार शाह को मोबाइल शॉप के लिए 5 लाख,  अरविंद कुमार शाह को मोबाइल शॉप के लिए 4,84,000,  शिवकुमार बंसल को किराना स्टोर के लिए 2 लाख, पुष्पा देवी बंसल को किराना स्टोर के लिए 2 लाख,  अकेश कुमार नाई को मोबाइल रिपेयरिंग के लिए 2 लाख तथा विजय कुमार वैश्य को गारमेंट शॉप के लिए 7 लाख की ऋण राशि स्वीकृत कर लाभान्वित किया गया। इन योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को स्वास्थ्य सुरक्षा, आर्थिक सहायता एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रोत्साहित किया गया। शिविर में एसडीएम सिंगरौली सुरेश जाधव, एसडीएम माड़ा नंदन तिवारी,  जिला शिक्षा अधिकारी कविता त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. पुष्पराज सिंह, उपसंचालक खनिज आकांक्षा पटेल, जिला आपूर्ति अधिकारी पी.सी चन्द्रवंशी, उप संचालक कृषि मनोज सिंह, सीईओ जनपद पंचायत बैढ़न अजीत बरबा सहित जिला एवं खण्ड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
गांधी जयंती पर चितरंगी में चला व्यापक स्वच्छता अभियान
राज्यमंत्री ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर थामी झाड़ू, बाजार, मंदिर एवं शासकीय परिसरों में किया श्रमदान
सिंगरौली, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चितरंगी मुख्यालय में व्यापक स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।श्रद्धांजलि कार्यक्रम के पश्चात राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने स्वयं झाड़ू थामकर चितरंगी बाजार, मंदिर, विद्यालय एवं विभिन्न शासकीय परिसरों में श्रमदान करते हुए स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। उन्होंने नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वच्छता किसी एक विभाग अथवा व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
स्वच्छता अभियान में जनपद अध्यक्ष श्रीमती सिया दुलारी, महिला एवं बाल विकास सभापति श्रीमती सुषमा सिंह, उपखंड अधिकारी श्री देवेंद्र द्विवेदी, तहसीलदार श्री नागेश्वर पनिका, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री ललित वैरागी, पुलिस निरीक्षक श्री सुधेश तिवारी सहित मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्थाओं, परामर्शदाताओं एवं प्रस्फुटन समितियों की टीम, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने भी श्रमदान करते हुए सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महात्मा गांधी के स्वच्छता एवं सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण के लिए नागरिकों को प्रेरित करना रहा। इस दौरान नागरिकों से कचरा निर्धारित स्थान पर डालने, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने की अपील की गई। अभियान में प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आमजन की सहभागिता से स्वच्छता के प्रति सामूहिक संकल्प का संदेश दिया गया।
संदीपनी विद्यालय में ‘नमो अनकही कहानियां’ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का संदेश

शिव शक्ति म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर दी प्रभावशाली प्रस्तुति

सिंगरौली, 1 अक्टूबर 2026। । 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संदीपनी विद्यालय, हिर्रवाह में ‘नमो अनकही कहानियां’ नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। शिव शक्ति म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक समरसता एवं जनजागरूकता का संदेश दिया। कलाकारों ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों को सहज, रोचक एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों को जागरूक किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक समरसता, आपसी सहयोग, जिम्मेदार नागरिक व्यवहार तथा समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए जनभागीदारी के महत्व को रेखांकित किया गया। कलाकारों ने संवाद, अभिनय एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से संदेश दिया कि समाज के विकास में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। मनोरंजक एवं सरल शैली में प्रस्तुत किए गए जागरूकता संदेशों ने विद्यार्थियों को विशेष रूप से प्रभावित किया तथा उन्होंने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने सामाजिक कुरीतियों एवं जनहित से जुड़े विषयों पर जागरूकता का संदेश देते हुए नागरिकों से समाजहित में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य कला एवं संस्कृति के माध्यम से समाज में जागरूकता, सहभागिता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुंदरलाल शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री राजकुमार विश्वकर्मा सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Jansampark Madhya Pradesh
सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का किया गया सम्मान
सिंगरौली, 1 अक्टूबर 2026। 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद पंचायत देवसर अंतर्गत सेक्टर मकरी के आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा महिला एवं बाल विकास तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किए जा रहे कार्यों को प्रोत्साहित करना एवं उनके योगदान का सम्मान करना रहा। कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं को उनके दायित्वों के प्रभावी निर्वहन, बच्चों एवं महिलाओं के हित में किए जा रहे कार्यों तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया। इस दौरान विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी साझा की गई।कार्यक्रम में संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का किया गया सम्मान, बच्चों को वितरित किए फल एवं मिठाई

सिंगरौली, 1 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बरगवां सेक्टर के डागा-2 एवं डागा-4 में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों एवं महिलाओं को दी जा रही सेवाओं को प्रोत्साहित करना तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के योगदान को सम्मानित करना रहा।

डागा-2 में आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला वर्मा तथा डागा-4 में आयोजित कार्यक्रम में श्री सुभाष वर्मा की उपस्थिति रही। इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अमले ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा बच्चों के पोषण, देखभाल एवं प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों में उपस्थित बच्चों को फल एवं मिठाई का वितरण किया गया। बच्चों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए उनके स्वास्थ्य, पोषण एवं नियमित आंगनवाड़ी केंद्र आने के महत्व की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित ऐसे कार्यक्रमों से आंगनवाड़ी केंद्रों के प्रति समुदाय की सहभागिता बढ़ाने तथा बच्चों के समुचित पोषण एवं विकास के लिए जागरूकता को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
डिजिटल इन्फ्लुएंसर सहेजेंगे जिले की सांस्कृतिक विरासत
मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय की नई पहल, स्थानीय कंटेंट क्रिएटर्स करेंगे लोक एवं जनजातीय परंपराओं का डिजिटल दस्तावेजीकरण
लोक संस्कृति को मिलेगा डिजिटल मंच, इन्फ्लुएंसर बनेंगे विरासत के संवाहक
सिंगरौली, 29 सितम्बर 2026। मध्यप्रदेश की समृद्ध लोक एवं जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को डिजिटल माध्यम से संरक्षित करने तथा नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय द्वारा अभिनव पहल की जा रही है। इस पहल के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जिलों के स्थानीय यूट्यूबर, वीडियो कंटेंट क्रिएटर एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को सांस्कृतिक दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया से जोड़ा जाएगा। इसके लिए 01 अक्टूबर 2026 से निःशुल्क पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ होगी। इच्छुक स्थानीय कंटेंट क्रिएटर्स संग्रहालय की वेबसाइट www.mptribalmuseum.com पर जाकर पंजीयन करा सकते हैं।मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय के संग्रहाध्यक्ष श्री अशोक मिश्र ने बताया कि पहल का उद्देश्य केवल सोशल मीडिया के माध्यम से संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना नहीं, बल्कि लोकगीत, लोकनृत्य, लोककला, लोककथाओं, पर्व-त्योहारों, पारंपरिक जीवन-पद्धतियों, जनजातीय परंपराओं एवं अन्य देशज विषयों का प्रामाणिक दृश्य-श्रव्य दस्तावेज तैयार करना है। स्थानीय कंटेंट क्रिएटर अपने क्षेत्र के लोक कलाकारों, परंपरा-वाहकों एवं समुदायों के बीच पहुंचकर वहां की सांस्कृतिक गतिविधियों को रिकॉर्ड कर डिजिटल माध्यम से व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचा सकेंगे।
स्थानीय कंटेंट क्रिएटर इस पहल में महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करेंगे। अपने जिले और अंचल की भाषा, बोली, परंपराओं तथा सामाजिक-सांस्कृतिक परिवेश से परिचित होने के कारण वे ऐसी लोक परंपराओं और कलाकारों को सामने ला सकेंगे, जो सामान्यतः बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म तक नहीं पहुंच पाते। इस पहल के माध्यम से विलुप्तप्राय एवं महत्वपूर्ण लोक और जनजातीय परंपराओं के संरक्षण, विभिन्न अंचलों की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को सामने लाने तथा स्थानीय कलाकारों को व्यापक मंच उपलब्ध कराने पर विशेष जोर रहेगा। पहल का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य क्षेत्रीय एवं प्रामाणिक डिजिटल सांस्कृतिक सामग्री का संकलन कर उसका अभिलेखीकरण करना भी है। इससे सोशल मीडिया पर सांस्कृतिक सामग्री के प्रसार के साथ-साथ प्रदेश की विविध लोक एवं जनजातीय परंपराओं को भविष्य के लिए डिजिटल रूप में संरक्षित करने में सहायता मिलेगी। मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय द्वारा डिजिटल प्लेटफॉर्म की संभावनाओं का उपयोग करते हुए प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है। जिले के स्थानीय कंटेंट क्रिएटर्स से इस पहल से जुड़कर अपनी क्षेत्रीय सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाकारों और परंपराओं को डिजिटल माध्यम से संरक्षित एवं व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने की अपील की गई है।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
रामलीला मैदान बैढ़न में जिला स्तरीय विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित

जनप्रतिनिधियों ने सेवा ज्योति प्रज्वलित कर सेवा संकल्प अभियान-2026 का किया शुभारंभ

सिंगरौली 7 अक्टूबर 2026 / रामलीला मैदान बैढ़न में आयोजित जिला स्तरीय विकसित भारत संकल्प सभा कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों द्वारा सेवा ज्योति प्रज्वलित कर सेवा संकल्प अभियान-2026 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन की राज्यमंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती राधा सिंह, सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री रामनिवास शाह, देवसर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री राजेन्द्र मेश्राम, नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय, प्राधिकरण अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुन्दर लाल शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह, जनपद अध्यक्ष देवसर श्री प्रणव पाठक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सेवा ज्योति प्रज्वलित की।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने सेवा ज्योति मशाल के साथ सेवा ज्योति रथ को जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना किया। सेवा ज्योति रथ तीनों विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन के बीच जनसेवा, जनसहभागिता और विकसित भारत के संकल्प का संदेश पहुंचाएगा। इसके माध्यम से नागरिकों को सेवा और सहभागिता की भावना से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने का आह्वान किया तथा आमजन से अभियान में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित

8 एवं 9 अक्टूबर को भी होंगे विशेष शिविर

सिंगरौली, 7 अक्टूबर 2026/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को सुगम एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी मतदान केंद्रों पर आज 7 अक्टूबर को विशेष शिविर आयोजित किए गए। इसी क्रम में 8 एवं 9 अक्टूबर 2026 को भी सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र नागरिक एवं नवमतदाता मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे।
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया को नागरिकों के लिए सरल बनाया गया है। नाम जुड़वाने के लिए निर्धारित फॉर्म-6 के साथ किसी प्रकार का घोषणा-पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक नहीं है। नागरिक संबंधित मतदान केंद्र पर ऑफलाइन आवेदन जमा करने के साथ ही ऑनलाइन माध्यम से Voter.eci.gov.in पर भी आवेदन कर सकते हैं।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गौरव बैनल ने जिले के सभी पात्र नागरिकों एवं नवमतदाताओं से अपील की है कि वे 8 एवं 9 अक्टूबर को आयोजित विशेष शिविरों का लाभ उठाएं। पात्र नागरिक समय पर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराकर अपने मताधिकार के प्रयोग को सुनिश्चित करें।
सेवा सेतु शिविर में हुआ नेत्र परीक्षण, मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार
राज्य मंत्री राधा सिंह ने शिविर का किया निरीक्षण, विशेषज्ञ चिकित्सक ने मरीजों की जांच कर दिया उचित परामर्श
सिंगरौली 7 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को सामुदायिक भवन चितरंगी में आयोजित नेत्र परीक्षण शिविर का राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में पहुंचे मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली तथा चिकित्सकों से उपचार एवं उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में चर्चा की। उन्होंने मरीजों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इन गतिविधियों का उद्देश्य जरूरतमंद एवं वंचित लोगों को शासकीय योजनाओं और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें उपचार के लिए दूरस्थ क्षेत्रों में न जाना पड़े।
शिविर में बड़ी संख्या में नेत्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीज पहुंचे। विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. विजय प्रताप सिंह ने मरीजों की नेत्र जांच कर आवश्यक परामर्श दिया तथा जरूरत के अनुसार उपचार उपलब्ध कराया। जिन मरीजों को आगे उपचार की आवश्यकता थी, उन्हें आगामी उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिशंकर बैस ने भी शिविर का निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम को मरीजों की जांच एवं उपचार के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। शिविर के दौरान उपखंड अधिकारी देवेंद्र द्विवेदी, तहसीलदार नागेश्वर पनिका, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मान सिंह सैयाम, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं परामर्शदाता उपस्थित रहे। शिविर में आए मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराया गया।सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से प्रशासन द्वारा जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ सहज एवं सुलभ रूप से उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
Jansampark Madhya PradeshCM Madhya Pradesh
सामुदायिक भवन चितरंगी में सेवा सेतु मेगा शिविर आयोजित
राज्यमंत्री  ने किया शिविर का शुभारंभ, विभिन्न विभागों के स्टॉल एवं स्वास्थ्य कैम्प के माध्यम से नागरिकों को मिली सेवाएं
सिंगरौली, अक्टूबर 2026। संकल्प से सेवा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन चितरंगी में सेवा सेतु  शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राज्यमंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग  श्रीमती राधा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं एवं पात्रता संबंधी जानकारी प्रदान की गई। साथ ही प्राप्त आवेदनों का परीक्षण करते हुए पात्र प्रकरणों का मौके पर निराकरण किया गया तथा हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति पत्र एवं आवश्यक प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने कहा कि सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं और लोक सेवाओं को नागरिकों के समीप पहुंचाना है, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं एवं आवेदनों का स्थानीय स्तर पर निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण करते हुए पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य कैम्प भी लगाया गया, जिसमें नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा नागरिकों को योजनाओं की प्रक्रिया, पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में जानकारी दी गई। बड़ी संख्या में नागरिकों, महिलाओं एवं हितग्राहियों ने शिविर में सहभागिता कर विभिन्न सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। सेवा सेतु मेगा शिविरों के माध्यम से शासन की योजनाओं एवं लोक सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के साथ स्वास्थ्य सेवाएं भी नागरिकों के समीप उपलब्ध कराई जा रही हैं। शिविरों के आयोजन से सुशासन, पारदर्शिता एवं समयबद्ध लोक सेवा प्रदायगी को प्रभावी बनाने के साथ ‘सरकार आपके द्वार’ की भावना को धरातल पर साकार किया जा रहा है।
कलेक्टर की पहल से सिंगरौली को मिलेगी आधुनिक ऑडिटोरियम की सौगात

एनसीएल के सीएसआर से पीजी कॉलेज परिसर में बनेगा 12 करोड़ राशि का 400 सीटर जिले का पहला अत्याधुनिक ऑडिटोरियम — जिला प्रशासन एवं एनसीएल के बीच हुआ MOU

सिंगरौली, 25 सितंबर 2026।
कलेक्टर के विशेष प्रयासों एवं पहल से सिंगरौली जिले को एक अत्याधुनिक ऑडिटोरियम की महत्वपूर्ण सौगात मिलने जा रही है। इस संबंध में आज जिला प्रशासन एवं नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) के मध्य एमओयू (MOU) संपन्न हुआ।

यह अत्याधुनिक ऑडिटोरियम निर्माणाधीन पीजी कॉलेज परिसर में एनसीएल के सीएसआर मद से निर्मित किया जाएगा। यह सिंगरौली जिले में अपनी तरह का पहला आधुनिक ऑडिटोरियम होगा, जो विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ जिले में सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में विकसित होगा।

कलेक्टर की पहल का उद्देश्य जिले में उच्च शिक्षा के लिए विकसित हो रहे पीजी कॉलेज परिसर को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के साथ-साथ सिंगरौली में एक ऐसे बहुउद्देशीय मंच का निर्माण करना है, जहां शैक्षणिक संगोष्ठियों, व्याख्यानों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कला एवं साहित्यिक आयोजनों तथा अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों का सुव्यवस्थित आयोजन किया जा सके।

आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह ऑडिटोरियम विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं रचनात्मक अवसर उपलब्ध कराने के साथ जिले की सांस्कृतिक गतिविधियों को भी नई पहचान प्रदान करेगा। इसके निर्माण से सिंगरौली में बड़े स्तर के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए एक उपयुक्त और आधुनिक अधोसंरचना उपलब्ध होगी।

कलेक्टर ने कहा कि सिंगरौली में शिक्षा एवं सांस्कृतिक अधोसंरचना को मजबूत करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। एनसीएल के सीएसआर सहयोग से बनने वाला यह ऑडिटोरियम विद्यार्थियों और जिले के नागरिकों के लिए दीर्घकालिक रूप से उपयोगी साबित होगा। उन्होंने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए एनसीएल के सहयोग की सराहना की।

एमओयू के माध्यम से परियोजना के निर्माण एवं क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण औपचारिकता पूर्ण हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा परियोजना के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए आवश्यक समन्वय एवं सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
विकसित भारत के निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका अहम : विधायक विश्वामित्र पाठक

सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय देवसर में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

सिंगरौली, । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय देवसर में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक विधानसभा क्षेत्र सिहावल श्री विश्वामित्र पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए ‘विकसित भारत 2047’ एवं ‘मेरे सपनों का भारत’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चित्रकला एवं भाषण के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा, विचार एवं अभिव्यक्ति कौशल का प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि श्री विश्वामित्र पाठक ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनकी प्रस्तुतियों का अवलोकन किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश के भविष्य हैं और विकसित भारत 2047 की संकल्पना को साकार करने में उनकी भूमिका अहम है। विद्यार्थियों की प्रतिभा को उचित अवसर, संसाधन एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि चित्रकला एवं भाषण जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी कल्पनाशक्ति, विचारों एवं भावनाओं को प्रभावी ढंग से व्यक्त करने का अवसर प्रदान करती हैं। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।

श्री पाठक ने कहा कि प्रतियोगिताओं का उद्देश्य केवल प्रथम, द्वितीय या तृतीय स्थान प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे निरंतर निखारने के लिए प्रेरित करना है। प्रत्येक विद्यार्थी को परिणाम की चिंता किए बिना पूरे उत्साह के साथ ऐसे आयोजनों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अध्ययन के साथ अपनी रुचि के क्षेत्रों में भी निरंतर प्रयास करें तथा माता-पिता एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का लाभ उठाएं। उन्होंने प्राध्यापकों एवं अभिभावकों से भी विद्यार्थियों की रुचि एवं प्रतिभा को समझते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा स्नातकोत्तर कक्षाएं प्रारंभ कराने, खेल मैदान, बाउंड्रीवाल एवं साइकिल स्टैंड की मांग रखी गई, जिस पर मुख्य अतिथि श्री विश्वामित्र पाठक ने सभी मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया। विधायक श्री पाठक द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। 
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Video 24