बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की सेवा जारी, जरूरतमंदों तक पहुंचाया 12 पैकेट भोजन
बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के जिम्मेदार शाखा प्रमुख खाईंपार जगदीश श्रीवास जी लगातार गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद एवं सेवा में जुटे हुए हैं।
दिनांक 14/09/2026 को अपने निर्धारित दिन एवं समय पर जगदीश श्रीवास जी ने अपने मोहल्ले खाईंपार से 10 पैकेट भोजन जरूरतमंदों की सेवा के लिए उपलब्ध कराया। वहीं होटल कम्फर्ट इन से 2 पैकेट भोजन प्राप्त हुए।
कुल 12 पैकेट भोजन बाँदा रोटी बैंक के जिम्मेदार अध्यक्ष रिजवान अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, शाखा प्रमुख ईदगाह नसीर खान एवं शाखा प्रमुख मढ़िया नाका को सौंपे गए। इसके बाद रोटी बैंक की टीम द्वारा उक्त भोजन जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया गया।
गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा का यह सिलसिला लगातार जारी है।
आप भी सेवा से जुड़ें
यदि आप बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद करना चाहते हैं, तो आप भोजन, कपड़े या आर्थिक सहयोग देकर इस सेवा अभियान का हिस्सा बन सकते हैं।
📞 सम्पर्क:
9451988451
8318456975
Banda, Banda | Sep 15, 2026