#Breaking: बिहार के वैशाली में डबल मर्डर, छुट्टी पर आए सेना के जवान को मारी गोलियां, पिता को भी किया छलनी..
बिहार के वैशाली जिले में आज सुबह डबल मर्डर होने से सनसनी फैल गई। बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासो गांव में पिता और पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। विवाद रास्ते को लेकर हुआ था और हत्याएं करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतकों की पहचान 60 वर्षीय मुनारिक राय और 35 साल के बेटे जितेंद्र कुमार के रूप में हुई। जितेंद्र भारतीय सेना में जवान है और छुट्टी पर आया हुआ था। पूछताछ करके आरोपियों की पहचान पुलिस ने कर ली है।
#BREAKING #Bihar #biharnews #CrimeNews