प्रखंड स्तरीय शिक्षक संघ की हुई बैठक, अध्यक्ष आशुतोष कुमार रवि के अध्यक्षता में आयोजित।
बिहार/बांका। प्रखंड मुख्यालय बि आर सी भवण के सभागार में आज शनिवार को प्रखंड स्तरीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक संघ के प्रखंड अध्यक्ष आशुतोष कुमार रवि के अध्यक्षता में आयोजित करते हुए संघ के संगठन विस्तार करने को लेकर सर्व सम्मति निरनय लिया गया । प्रत्येक संकुल में दो दो सक्रीय सदस्य को सदस्य बनाने की जिम्मेदारी दी गयी ,सभी सदस्य पूरे संकुल में घुम घुम कर सदस्य बनाने का कार्य करेंगें।साथ ही नये बि पी एस सी शिक्षक को भी सदस्य बनाने का भी निर्णय लिया गया । प्रखंड शिक्षक संघ का निर्वाचन जिला द्वारा निर्धारित तिथी 31 दिसम्बर 2026 तक हर हाल में कर लेने का प्रस्ताव लिया गया बैठक में संघ के राज्य प्रतिनिधि अवधेश कुमार यादव, सचिव संजय कुमार यादव, चन्दर पासवान,राजेश कुमार भगत, विनोद कुमार शर्मा,विपिन विहारी दास , मोहम्मद मजरुल हक ,गौरव कुमार, अंजनी कुमार,मोनी कुमारी,नूतन कुमारी, मोहम्मद जहांगीर आलम, शंभूशरण आदि अन्य शिक्षक गण उपस्थित थे।