Public App Logo
➡️ मंत्री श्री राजपूत ने प्रदेशवासियों को दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने प्रदेशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों, क्रांतिकारियों एवं वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के लिए किए गए त्याग और बलिदान का स्मरण कराने के साथ राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने तथा विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar - Sagar News