
बिहार न्यूज़ टाइम्स - खबरों की नई पहचान
मुजफ्फरपुर के लाल को राष्ट्रीय सम्मान, बंदरा के कुमार संदीप को मिला ‘राष्ट्र निर्माता शिक्षक गौरव शिखर सम्मान’
मुजफ्फरपुर / बंदरा। जिले के बंदरा प्रखंड अंतर्गत सिमरा गांव के युवा साहित्यकार एवं शिक्षासेवी संदीप कुमार मिश्र ‘कुमार संदीप’ को शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्र निर्माता शिक्षक गौरव शिखर सम्मान’ से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान राज श्री राष्ट्रीय साहित्य अकादमी द्वारा शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर 5 सितंबर 2025 को प्रदान किया गया। अकादमी द्वारा जारी सम्मान-पत्र में कहा गया है - _शिक्षक का सम्मान - राष्ट्र का सम्मान है।_
ग्रामीण जीवन की सादगी और सीमित संसाधनों के बीच भी कुमार संदीप ने शिक्षा को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उसे संस्कार, अनुशासन और मानवीय मूल्यों से जोड़ा है। पिता के देवलोक गमन के बाद विषम परिस्थितियों में भी उन्होंने अपनी जन्मभूमि सिमरा को ही कर्मभूमि बनाकर ज्ञान की अलख जगाए रखी।
उनकी यह उपलब्धि न सिर्फ सिमरा गांव, बल्कि पूरे बंदरा प्रखंड और मुजफ्फरपुर जिले के लिए गौरव का क्षण है। उनकी निस्वार्थ शिक्षासाधना और विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के प्रति समर्पण ने उन्हें यह राष्ट्रीय पहचान दिलाई है।
कुमार संदीप Bihar News Time #viralpost #BiharNews
Bihar, India | Sep 10, 2026