
प्रेस विज्ञप्ति
नालन्दा।
....................
आज दिनांक- 3 जून 2026 को श्री कुंदन कुमार,जिला पदाधिकारी, नालंदा द्वारा जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, नालंदा के साथ खरीफ विपणन मौसम 2025-26 अंतर्गत अधिप्राप्त धान के समतुल्य राज्य खाद्य निगम को हस्तगत कराये गये CMR एवं परिवहन-सह-हथालन अभिकर्त्ता (DSD) को भुगतान की स्थिति की समीक्षा की गयी।
CMR प्राप्ति के संबंध में जिला प्रबंधक द्वारा बताया गया कि जिला में इस अधिप्राप्ति मौसम में 229 पैक्सों / व्यापार मंडलों के माध्यम से कुल 132967.46 MT धान की खरीद की गयी जिसके समतुल्य कुल 90417.87 MT CMR की प्राप्ति की जानी है। जिसके विरूद्ध अभी तक 61266.91 MT CMR प्राप्त की गयी है तथा 29120.96 MT CMR प्राप्त किया जाना शेष है।
इस संबंध में जिला प्रबंधक द्वारा बताया गया कि जिला में CMR संग्रहण हेतु कुल 10 गोदाम हैं जिनकी क्षमता 355166 MT है। सभी गोदाम लगभग अपनी क्षमता के अनुरूप भरे हैं जिस कारण CMR प्राप्ति में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। CMR प्राप्ति नहीं होने के कारण पैक्स/व्यापार मंडल के अध्यक्षों द्वारा भी असंतोष व्यक्त करते हुए अवगत कराया गया कि CMR प्राप्ति नहीं होने से उनके उपर ब्याज का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाई का भी सामना करना पड़ सकता है। स्थिति को देखते हुए जिला पदाधिकारी, नालंदा द्वारा तत्काल प्रबंध निदेशक, राज्य खाद्य निगम, बिहार, पटना एवं सचिव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार, पटना से उक्त संबंध में वार्ता की गयी एवं स्थिति से अवगत कराया गया। जिसके उपरांत प्रबंध निदेशक एवं सचिव महोदय द्वारा मुजफ्फरपुर जिला से दो रेल रैक तथा वैशाली एवं बेगुसराय जिला से एक-एक IDT आवंटित किया गया है। तत्पश्चात् जिला पदाधिकारी द्वारा मुजफ्फरपुर, वैशाली एवं बेगुसराय के जिला पदाधिकारी से भी रेल रैक एवं IDT हेतु शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने के संबंध में वार्ता की गयी।
जिला पदाधिकारी द्वारा जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, नालंदा को निदेश दिया गया कि रेल रैक एवं IDT के लिए आवंटित जिला के जिला प्रबंधक से शीघ्र संपर्क स्थापित कर CMR भेजवाना सुनिश्चित करेंगे तथा जिला को आवंटित CMR का उठाव भी तेजी से कराना सुनिश्चित करेंगे।
परिवहन-सह-हथालन अभिकर्त्ता (DSD) के भुगतान संबंधी स्थिति के संबंध में जिला प्रबंधक द्वारा बताया गया कि माह सितम्बर, 2025 से परिवहन-सह-हथालन अभिकर्त्ता (DSD) का भुगतान लंबित है जिसके कारण परिवहन-सह-हथालन अभिकर्त्ता (DSD) द्वारा उन्हें हो रही आर्थिक कठिनाई से अवगत कराया गया। उक्त स्थिति से भी जिला पदाधिकारी द्वारा प्रबंध निदेशक, राज्य खाद्य निगम, बिहार, पटना एवं सचिव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार, पटना को अवगत कराया गया। जिसके उपरांत प्रबंध निदेशक एवं सचिव महोदय द्वारा जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया कि माह सितम्बर, अक्टूबर एवं नवंबर, 2025 का भुगतान शीघ्र ही कर दिया जाएगा।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Co-operative Department, Govt. of Bihar
Nalanda, Bihar | Jun 3, 2026