जन सेवा शिविर को लेकर जिला कलेक्टर ने दिए प्रभावी क्रियान्वयन निर्देश।
दैनिक वीरधरा राजस्थान। श्री श्रद्धा ओम त्रिवेदी।
सवाई माधोपुर। विकसित भारत जन सेवा अभियान-2026 के तहत जिले की सभी पंचायत समितियों में 19 एवं 22 से 25 सितम्बर तक प्रातः 9ः30 बजे से सायं 6 बजे तक विशेष जन सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के साथ लंबित प्रकरणों एवं समस्याओं का यथासंभव मौके पर निस्तारण किया जाएगा।
शिविरों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शिविरों को वास्तविक जनसेवा एवं त्वरित राहत का माध्यम बनाने के निर्देश दिए।