
पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देशानुसार चैनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई - 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 01 तस्कर गिरफ्तार
दिनांक 04.11.2026 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गढ़वा तरफ के कुछ व्यक्ति एक उजला रंग की कार, रजि० नं० JH24H7207 से भारी मात्रा में मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री करते हैं, जो आज बिक्री करने हेतु गढ़वा की तरफ से आने वाले हैं।
* सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम किनी पेट्रोल पम्प के पहले शाहपुर-गढ़वा मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग लगाया गया।
* वाहन चेकिंग के क्रम में गढ़वा तरफ से आती हुई एक उजला रंग की कार को रोकने का इशारा किया गया तो कार चालक कार को तेजी से चलाते हुए भागने लगा। पीछा करने पर वह मुख्य मार्ग छोड़कर सुकरी रोड में भागने लगा। पीछा कर सुकरी बस्ती घुसने से पूर्व उसे पकड़ा गया।
* गाड़ी रुकते ही गाड़ी से उतरकर दो व्यक्ति रात्रि में अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए एवं एक व्यक्ति को गाड़ी के साथ पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम चिन्टु कुमार कहार उर्फ राजा, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता- उमेश कहार, पता- वार्ड नं० 16, सोनपुरवा, थाना-जिला गढ़वा बताया।
* तत्पश्चात अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर द्वारा विधिवत तलाशी लेने पर पकड़े गए व्यक्ति के दाहिने पॉकेट से उजला पारदर्शी प्लास्टिक में दो पैकेट एवं बाँये पॉकेट से एक पैकेट में पैक किया हुआ ब्राउन शुगर जैसा मादक पदार्थ, दाहिने तरफ के पिछले पॉकेट से नगद एवं गाड़ी से चार टच मोबाईल पाया गया।
* बरामद ब्राउन शुगर जैसे पदार्थ के बारे में पूछने पर पकड़े गए व्यक्ति द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर उक्त पदार्थ का वजन लगभग 256 ग्राम पाया गया। कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पकड़े गए व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
* इस संबंध में चैनपुर थाना कांड संख्या 229/2026, दिनांक 05.11.2026, धारा- 21(c)/25/29 NDPS एक्ट दर्ज किया गया है। भागे हुए दोनों व्यक्तियों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :-*
*1.* चिन्टु कुमार कहार उर्फ राजा, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता- उमेश कहार, पता- वार्ड नं० 16, सोनपुरवा, थाना-जिला गढ़वा।
*जप्त सामानों की विवरणी :-*
*1.* प्लास्टिक सहित लगभग 256 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा मादक पदार्थ
*2.* नगद 10,000/- रूपये
*3.* चार टच मोबाईल
*4.* एक उजला रंग की KIA SELTOS चार चक्का गाड़ी, रजि० नं० JH24H7207
*5.* NDPS ACT 1985 की धारा 50 के अंतर्गत नोटिस
*छापामारी दल में शामिल :-*
*1.* अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, श्री राजेश यादव, सदर, मेदिनीनगर
*2.* पु०अ०नि० लाल जी, थाना प्रभारी, चैनपुर
*3.* पु०अ०नि० राजेश कुमार
*4.* पु०अ०नि० रमण यादव
*5.* स०अ०नि० मुरारी दास
*6.* सशस्त्र बल एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय का अंगरक्षक तथा चालक
*पुलिस अधीक्षक,*
*पलामू*
====================
*पुलिस अधीक्षक,*
*पलामू*
Panki, Palamu | Nov 5, 2026