#निरमंड में टाटा नैनो गाड़ी के नाले में गिरने से शादी समारोह से लौट रहे चार लोग हुए घायल, घायलों में दो महिलाएं व दो पुरुष शामिल।
निरमंड: रविवार देर सांय निरमंड के वार्ड नंबर सात में निरमंड - बागीपुल रोड़ पर शादी समारोह से लौट रही एक टाटा नैनो गाड़ी नम्बर एचपी- 06 ए- 7340 के अचानक नाले में गिरने से गाड़ी सवार चारों लोग घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं व दो पुरुष शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही लोगों ने घायलों को गाड़ी से निकाल कर 108 एम्बुलेंस के जरिए सिविल हस्पताल निरमंड पहुंचाया। चारों घायल रामपुर बुशहर के ढकोलड़ निवासी हैं।