मोहनिया में बिजली चोरी पर शिकंजा, 5 उपभोक्ताओं पर 1.47 लाख का जुर्माना
मोहनियां में विद्युत विभाग ने मोहनिया शहर के वार्ड 14, वार्ड 16 और दनियालपुर-कुरई गांव में बिजली चोरी के खिलाफ सघन छापेमारी की। इस दौरान पांच लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया, जिन पर कुल 1 लाख 47 हजार 42 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
मोहनिया वार्ड 16 के पारसनाथ गुप्ता पर 37,068 रुपये, दनियालपुर कुरई के संयोग सिंह पर 34,224 रुपये, वार्ड 16 के प्रमेन्द्र मिश्रा पर 33,761 रुपये, कलीमुल्लाह अंसारी पर 29,380 रुपये और वार्ड 14 स्थित महेंद्र कुमार सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल पर 12,609 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विभाग ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।