🎨 Paint Nalanda 🇮🇳
80वाँ स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2026) के शुभ अवसर पर जिला प्रशासन, नालंदा द्वारा "Paint Nalanda" अभियान का आयोजन किया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा सार्वजनिक स्थलों की दीवारों पर देशभक्ति, सांस्कृतिक विरासत, धरोहर, ऐतिहासिक स्मारक, प्राकृतिक धरोहर तथा आध्यात्मिक धरोहर जैसे विषयों पर आकर्षक चित्र बनाए जाएंगे।
प्रतिभागियों के लिए विशेष बातें:
🖌️ पेंटिंग हेतु सभी आवश्यक सामग्री जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।
🏆 उत्कृष्ट चित्रों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।
📜 सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।
यदि आप इस रचनात्मक एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत अभियान का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो कृपया इस Google Form के माध्यम से अपना पंजीकरण अवश्य करें।
https://forms.gle/9TVDH3HKdEyx9Uaa8
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Nalanda, Bihar | Aug 6, 2026