प्रेस विज्ञप्ति-1
स्थान- नालन्दा
दिनांक : 06 अगस्त 2026
जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा
*हरनौत बाजार में पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत जागरूकता एवं आवेदन शिविर आयोजित*
बिहारशरीफ: प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी "पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना" के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिकाधिक लाभुकों को योजना से जोड़ने के उद्देश्य से आज हरनौत बाजार में विशेष जागरूकता एवं ऑन-द-स्पॉट आवेदन शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उपस्थित सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता ने लोगों को योजना के उद्देश्य, पात्रता, केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी, रूफटॉप सोलर प्रणाली की स्थापना, आवेदन प्रक्रिया तथा इससे होने वाली बिजली बिल में बचत के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
शिविर के दौरान इच्छुक उपभोक्ताओं को पीएम सूर्य घर पोर्टल पर आवेदन करने के लिए प्रेरित किया गया तथा आवश्यक दस्तावेजों एवं आवेदन प्रक्रिया में तकनीकी सहायता भी उपलब्ध कराई गई। बड़ी संख्या में लोगों ने योजना में रुचि दिखाई तथा आवेदन कराने के लिए अपना पंजीकरण कराया।
जिला प्रशासन एवं विद्युत विभाग द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के जागरूकता एवं आवेदन शिविरों का आयोजन जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं बाजार क्षेत्रों में निरंतर किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक पात्र परिवार पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना का लाभ प्राप्त कर सकें और स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को अपनाकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में अपना योगदान दे सकें।
जिला प्रशासन, नालंदा ने सभी पात्र उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस योजना का अधिकाधिक लाभ उठाएं तथा अपने घरों पर रूफटॉप सोलर स्थापित कर बिजली बिल में बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करें।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Energy Department, Bihar
Bihar State Power Holding Company Limited
22 views | Nalanda, Bihar | Aug 6, 2026