Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

22 जून को ताजपुर थाना का घेराव करेगी भाकपा माले, बढ़ते अपराध और लंबित हत्याकांडों पर होगा प्रदर्शन। 98/26 संजीव सहनी हत्याकांड समेत कई चर्चित मामलों के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, प्रशासन को सौंपा जाएगा मांगपत्र। समस्तीपुर जिले के ताजपुर क्षेत्र में बढ़ते अपराध, हत्या, लूट और छिनतई की घटनाओं के खिलाफ भाकपा माले ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। पार्टी ने घोषणा की है कि 22 जून को ताजपुर थाना का घेराव किया जाएगा। इस संबंध में भाकपा माले ने पुलिस अधीक्षक, एसडीपीओ और एसडीओ को पत्र भेजकर कार्यक्रम की आधिकारिक सूचना भी दे दी है। भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि 22 जून को सुबह 11 बजे ताजपुर जनता मैदान से एक विशाल प्रतिवाद मार्च निकाला जाएगा। यह जुलूस ताजपुर बाजार क्षेत्र का भ्रमण करते हुए थाना परिसर पहुंचेगा, जहां प्रदर्शन, सभा और मांगपत्र सौंपने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पार्टी का आरोप है कि ताजपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी जैसी घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई है। बावजूद इसके कई मामलों में पुलिस अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। इससे आम जनता में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। माले नेताओं ने 98/26 संजीव सहनी हत्याकांड, नीम चौक सोना लूटकांड, किराना व्यवसायी नरेश चौधरी गोलीकांड, दर्जिनिया चौर हत्याकांड और हरपुर भिंडी हत्याकांड समेत अन्य लंबित मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी में हो रही देरी न्याय व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि "देर से न्याय मिलना, न्याय न मिलने के बराबर है।" उन्होंने प्रशासन से अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की। वहीं पार्टी ने आम जनता, सामाजिक कार्यकर्ताओं और लोकतांत्रिक संगठनों से आंदोलन में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। #Tajpur #Samastipur #CPIML #BiharPolitics #SamastipurNews #TajpurNews #BreakingNews #BiharNews #CrimeNews #JusticeForVictims #Protest #ThanaGherao #PoliticalNews #BiharUpdate #StreamBihar #LatestNews #BiharBreaking #SamastipurBreaking #CPI_ML #TrendingNews

Ujiarpur, Samastipur | Jun 21, 2026

MORE NEWS