Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से दूरी पर उठ रहे सवाल—कैप्टन ने राव इंद्रजीत को घेरा रेवाड़ी। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि बावल विधानसभा क्षेत्र में आयोजित "खेत बचाओ" कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति के बावजूद सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का कार्यक्रम से दूरी बनाए रखना और उनके प्रभाव वाले क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की अनुपस्थिति भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी को उजागर करती है। यह केवल भाजपा का आंतरिक मामला नहीं, बल्कि दक्षिण हरियाणा की जनता के हितों से जुड़ा गंभीर विषय है। कैप्टन अजय यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री स्वयं दक्षिण हरियाणा आए थे। यह क्षेत्र के लिए बड़ी विकास परियोजनाओं, नई सौगातों और किसानों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सरकार के सामने रखने का सुनहरा अवसर था, लेकिन राव इंद्रजीत सिंह स्वयं कार्यक्रम में नहीं पहुंचे और उनके प्रभाव वाले रेवाड़ी जिले के तीनों भाजपा विधायक—रेवाड़ी से लक्ष्मण यादव, कोसली से अनिल राव व बावल से डॉ. कृष्ण कुमार—भी कार्यक्रम से दूर रहे। इससे स्पष्ट होता है कि भाजपा की गुटबाजी अब खुलकर जनता के सामने आ चुकी है। यादव ने कहा कि राव इंद्रजीत सिंह का राजनीतिक इतिहास बताता है कि उनकी किसी भी मुख्यमंत्री के साथ लंबे समय तक नहीं बनी। कांग्रेस सरकार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल से उनके मतभेद रहे, बाद में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ भी उनके संबंध अच्छे नहीं रहे। भाजपा सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ भी टकराव की स्थिति बनी रही और अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ भी वही स्थिति दिखाई दे रही है। व्यक्तिगत अहंकार और गुटबाजी का खामियाजा दक्षिण हरियाणा की जनता भुगत रही है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का विषय किसानों से जुड़ा था। यदि क्षेत्र के सांसद, विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित होते तो सिंचाई परियोजनाओं, नहरों के विस्तार, किसानों की आय बढ़ाने, फसलों के उचित दाम, ग्रामीण सड़कों, मंडियों के विकास तथा दक्षिण हरियाणा की अन्य प्रमुख समस्याओं को लेकर सरकार से ठोस घोषणाएं करवाई जा सकती थीं, लेकिन भाजपा की आपसी खींचतान ने किसानों और आम जनता के हितों को पीछे धकेल दिया। कैप्टन यादव ने कहा कि दक्षिण हरियाणा की जनता ने भाजपा को भरपूर समर्थन दिया। लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भाजपा को बड़ी जीत दिलाई। जनता को उम्मीद थी कि अब दक्षिण हरियाणा को बड़ी विकास परियोजनाएं मिलेंगी, अधूरे पड़े कार्य पूरे होंगे और क्षेत्र के लिए नई सौगातों की घोषणा होगी। आज भी दक्षिण हरियाणा में अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्य वर्षों से अधूरे पड़े हैं, जिनका शीघ्र पूरा होना आवश्यक है। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में इन सभी मांगों को मजबूती से उठाया जा सकता था, लेकिन जनप्रतिनिधियों की अनुपस्थिति के कारण क्षेत्र एक बड़े अवसर से वंचित रह गया। उन्होंने कहा कि यदि जनप्रतिनिधि अपने ही क्षेत्र के हितों के लिए सरकार के सामने मजबूती से आवाज़ नहीं उठाएंगे, तो सबसे बड़ा नुकसान दक्षिण हरियाणा की जनता और किसानों का होगा। कैप्टन ने भाजपा नेतृत्व से मांग की कि इतने महत्वपूर्ण सरकारी कार्यक्रम से दूरी बनाने और पार्टी के भीतर खुलकर सामने आई गुटबाजी का संज्ञान लिया जाए। भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या व्यक्तिगत नाराज़गी जनता के हितों से बड़ी है। दक्षिण हरियाणा की जनता जानना चाहती है कि क्षेत्र के विकास, अधूरी परियोजनाओं और किसानों के मुद्दों की जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा।

Rewari, Rewari | Jul 6, 2026

MORE NEWS

पंचकूला में बड़ा हादसा टला * चितकारा स्कूल की बस ने कई खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर मची अफरा तफरी

पंचकूला में बड़ा हादसा टला * चितकारा स्कूल की बस ने कई खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर मची अफरा तफरी

Rewari, Rewari | Jul 7, 2026

रेवाड़ी भाजपा में एक साल पुरानी खींचतान फिर उभरी:विधायक लक्ष्मण को नहीं मिला निमंत्रण;हलके में पत्थरों से विधायक गायब,4 धड़ों में बटी रेवाड़ी भाजपा

रेवाड़ी जिले के बावल में रैली से पहले पिछले साल 15 अगस्त को ऐसी ही पटकथा लिखी गई थी। राव तुलाराम स्टेडियम में 15 जून को रेवाड़ी विधानसभा की रैली हुई थी। जिसमें राव इंद्रजीत सिंह पहुंचे थे, परंतु उनके समर्थक पार्टी पदाधिकारियों और सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर बैठे समर्थक नजर नहीं आए थे। पार्टी ने तब इस पर संज्ञान नहीं लिया, परंतु विधायक को यह बात याद थी।

30 जून को बावल रैली में सांसद- विधायकों के साथ संगठन और सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर बैठे लोगों ने दूरी बनाई तो सुर्खियां बन गई।

6 जुलाई को विधायक ने अपनी पिछले साल 15 जून की रैली के साथ बावल में सीएम के कार्यक्रम के बहिष्कार का न्यौता एक ही बार में डबल करके लौटा दिया। सोमवार को धारूहेड़ा पहुंचें राव इंद्रजीत सिंह ने जिस प्रकार से निमंत्रण नहीं मिलने की बात कहकर अपनी और बावल विधायक की अनुपस्थिति का जायज ठहराया।

विधायक ने कहा कि एक तो उन्हें संगठन और प्रशासन की तरफ से शपथ ग्रहण कार्यक्रम का विधिवत न्यौता नहीं मिला था
हलके में पत्थरों से विधायक गायब

रेवाड़ी विधानसभा के गांवों में एक जुलाई को जिला परिषद के कई विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास हुआ। जिसके लिए तैयार किए गए शिलान्यास और उद्घाटन पत्थरों में स्थानीय सांसद और महेंद्रगढ़ की अटेली की विधायक आरती राव का नाम मोटे अक्षरों में अंकित दिखा। सरकारी ग्रांट से हुए कार्यों के पत्थरों से स्थानीय विधायक लक्ष्मण सिंह का नाम गायब दिखा।

गांव ततारपुर इस्तमुरार में लगे पत्थर पर राव इंद्रजीत सिंह और आरती राव के साथ जिला प्रमुख मनोज यादव, उपप्रमुख नीलम अनिल रायपुर, पार्षद सुनीता रणधीर सिंह, बीडीपीओ सुरजीत सिंह, ग्राम सचिव श्रीभगवान यादव और सरपंच सूबेदार रामचंद्र का नाम लिखा हुआ है, परंतु स्थानीय विधायक को जगह नहीं मिल पाई। जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवालों के घेरे में है।

4 धड़ों में बटी रेवाड़ी भाजपा

रेवाड़ी विशेषकर अहीरवाल में शुरू से ही रामपुरा और बूढ़पुर हाउस में राजनीतिक तनातनी बनी रही है। राव बीरेंद्र सिंह और राव मोहर सिंह के समय से चली आ रही राजनीतिक लड़ाई का नेतृत्व पिछले करीब 4 दशक से राव इंद्रजीत सिंह और राव नरबीर सिंह कर रहे हैं। 2014 से दोनों भाजपा में होते हुए भी मौका मिलने पर एक दूसरे के खिलाफ बोलने का कोई मौका नहीं चूकते।

2014 के बाद से धीरे-धीरे रामपुरा हाउस में पार्टी का पॉवर सेंटर शिफ्ट होने लगा। दो दिग्गजों की लड़ाई में अपनी अनदेखी से आहत संगठन से जुड़े पुराने कार्यकर्ता अपनी अनदेखी से आहत होकर घर बैठने लगे। जिससे पार्टी तीन धड़ों में बंट गई। धारूहेड़ा में शपथ ग्रहण के बाद विधायक की मंच से दूरी ने पार्टी में अब एक और नया मोर्चा खोल दिया।

रेवाड़ी भाजपा में एक साल पुरानी खींचतान फिर उभरी:विधायक लक्ष्मण को नहीं मिला निमंत्रण;हलके में पत्थरों से विधायक गायब,4 धड़ों में बटी रेवाड़ी भाजपा रेवाड़ी जिले के बावल में रैली से पहले पिछले साल 15 अगस्त को ऐसी ही पटकथा लिखी गई थी। राव तुलाराम स्टेडियम में 15 जून को रेवाड़ी विधानसभा की रैली हुई थी। जिसमें राव इंद्रजीत सिंह पहुंचे थे, परंतु उनके समर्थक पार्टी पदाधिकारियों और सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर बैठे समर्थक नजर नहीं आए थे। पार्टी ने तब इस पर संज्ञान नहीं लिया, परंतु विधायक को यह बात याद थी। 30 जून को बावल रैली में सांसद- विधायकों के साथ संगठन और सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर बैठे लोगों ने दूरी बनाई तो सुर्खियां बन गई। 6 जुलाई को विधायक ने अपनी पिछले साल 15 जून की रैली के साथ बावल में सीएम के कार्यक्रम के बहिष्कार का न्यौता एक ही बार में डबल करके लौटा दिया। सोमवार को धारूहेड़ा पहुंचें राव इंद्रजीत सिंह ने जिस प्रकार से निमंत्रण नहीं मिलने की बात कहकर अपनी और बावल विधायक की अनुपस्थिति का जायज ठहराया। विधायक ने कहा कि एक तो उन्हें संगठन और प्रशासन की तरफ से शपथ ग्रहण कार्यक्रम का विधिवत न्यौता नहीं मिला था हलके में पत्थरों से विधायक गायब रेवाड़ी विधानसभा के गांवों में एक जुलाई को जिला परिषद के कई विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास हुआ। जिसके लिए तैयार किए गए शिलान्यास और उद्घाटन पत्थरों में स्थानीय सांसद और महेंद्रगढ़ की अटेली की विधायक आरती राव का नाम मोटे अक्षरों में अंकित दिखा। सरकारी ग्रांट से हुए कार्यों के पत्थरों से स्थानीय विधायक लक्ष्मण सिंह का नाम गायब दिखा। गांव ततारपुर इस्तमुरार में लगे पत्थर पर राव इंद्रजीत सिंह और आरती राव के साथ जिला प्रमुख मनोज यादव, उपप्रमुख नीलम अनिल रायपुर, पार्षद सुनीता रणधीर सिंह, बीडीपीओ सुरजीत सिंह, ग्राम सचिव श्रीभगवान यादव और सरपंच सूबेदार रामचंद्र का नाम लिखा हुआ है, परंतु स्थानीय विधायक को जगह नहीं मिल पाई। जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवालों के घेरे में है। 4 धड़ों में बटी रेवाड़ी भाजपा रेवाड़ी विशेषकर अहीरवाल में शुरू से ही रामपुरा और बूढ़पुर हाउस में राजनीतिक तनातनी बनी रही है। राव बीरेंद्र सिंह और राव मोहर सिंह के समय से चली आ रही राजनीतिक लड़ाई का नेतृत्व पिछले करीब 4 दशक से राव इंद्रजीत सिंह और राव नरबीर सिंह कर रहे हैं। 2014 से दोनों भाजपा में होते हुए भी मौका मिलने पर एक दूसरे के खिलाफ बोलने का कोई मौका नहीं चूकते। 2014 के बाद से धीरे-धीरे रामपुरा हाउस में पार्टी का पॉवर सेंटर शिफ्ट होने लगा। दो दिग्गजों की लड़ाई में अपनी अनदेखी से आहत संगठन से जुड़े पुराने कार्यकर्ता अपनी अनदेखी से आहत होकर घर बैठने लगे। जिससे पार्टी तीन धड़ों में बंट गई। धारूहेड़ा में शपथ ग्रहण के बाद विधायक की मंच से दूरी ने पार्टी में अब एक और नया मोर्चा खोल दिया।

Rewari, Rewari | Jul 7, 2026

#बावल रैली को लेकर मचे#बवाल पर#राव का बयान

#बावल रैली को लेकर मचे#बवाल पर#राव का बयान

Rewari, Rewari | Jul 6, 2026