खाकी का मानवीय चेहरा! पलटा ऑटो तो SP संदीप कुमार मीना ने रुकवाई गाड़ी, खुद मौके पर पहुंचकर दिलाई मदद!
📍 मेहदावल, #संतकबीरनगर: दशहरा और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकले पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने मेहदावल कस्बे में पलटे ऑटो को देखकर अपना काफिला रुकवाया और तत्काल मदद के लिए मौके पर पहुंच गए।
SP के निर्देश पर पलटे ऑटो को सीधा कराया गया। उन्होंने चालक का कुशलक्षेम भी जाना। चालक सुरक्षित मिलने पर राहत मिली और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया।
❤️ वर्दी में संवेदना, जिम्मेदारी में इंसानियत! SP के इस मानवीय कदम की स्थानीय लोगों और राहगीरों द्वारा सराहना की जा रही है।
#SantKabirNagar #Mehdawal #SP_SandeepKumarMeena #UPPolice #मानवीय_पुलिसिंग #BreakingNews #जनसेवा