☑️विद्यार्थियों को पोषण एवं एनीमिया के प्रति किया गया जागरूक
☑️प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय रणविजय प्रताप सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम में अंतर्गत जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। सत्र में उपस्थित छात्र-छात्राओं को संतुलित पोषण, बेहतर स्वास्थ्य एवं एनीमिया की रोकथाम के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान साथ ही तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के अंतर्गत विद्यार्थियों को तंबाकू एवं नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
#umaria
#उमरिया