भवानीपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में 27 अक्टूबर को जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों कांडों के प्राथमिक अभियुक्त परमानंद शर्मा और मुशन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।