राजस्थान के दौसा जिले में 16 वर्षीय गर्भवती नाबालिग के अपहरण और गैंगरेप का गंभीर मामला सामने आया है। घटना बुधवार रात दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की बताई जा रही है। पीड़िता की रिपोर्ट के अनुसार, दो युवक उसे जबरन अपने साथ सुनसान इलाके में ले गए, जहां उसके साथ गैंगरेप किया गया। इसी दौरान नाबालिग को अचानक प्रसव पीड़ा हुई और उसने मौके पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। घटना के बाद आरोपी पीड़िता और नवजात को छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता किसी तरह नवजात को कपड़े में लपेटकर अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराकर बयान दर्ज किए। पुलिस ने अपहरण और गैंगरेप सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
#Breking #News #india #trending #viral
: - प्रदेश और संभाग की ताज़ा तरिन ख़बरे देखने के लिए हमारे इंस्टाग्राम पेज को फ़ॉलो ज़रूर करे।