अमेठी में सड़क पर गूंजी दो किलकारियां, अचानक महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म! मचा हड़कंप
अमेठी में सड़क पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला ने सड़क पर ही जुड़वा बच्चों को जन्म दे दिया। अचानक हुई इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया।
पति ने तत्काल एंबुलेंस की मदद ली और प्रसूता व दोनों नवजातों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने दोनों नवजातों व प्रसूता का उपचार शुरू किया।
जांच के बाद एक नवजात की हालत गंभीर बताई गई, जिसके चलते चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद सड़क से अस्पताल तक लोगों में इसी घटना की चर्चा बनी रही।
Kishori Lal Sharma BJP Uttar Pradesh खबर पब्लिक न्यूज 0.2 Cmoamethi Amethi
Amethi, Amethi | Sep 29, 2026