
#लोकतंत्र सेनानी एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता शुभ्रांशु शेखर पाण्डेय के निधन पर शोक
#बलिया,
#लोकतंत्र सेनानी, वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति आजीवन समर्पित रहे श्री शुभ्रांशु शेखर पाण्डेय का 79 वर्ष की आयु में बलिया स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से समाजवादी विचारधारा, लोकतांत्रिक मूल्यों और छात्र आंदोलनों से जुड़े लोगों में शोक की लहर है।
#शुभ्रांशु शेखर पाण्डेय ने अपना पूरा जीवन लोकतंत्र, समाजवाद और जनहित के मुद्दों के लिए संघर्ष करते हुए बिताया। वे उन विरले नेताओं में थे जिन्होंने सिद्धांतों और मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया। आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करते हुए उन्होंने 18 महीने तक जेल की यातनाएं भी झेलीं। उनका यह संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
बलिया में छात्रसंघ चुनावों की बहाली के लिए चले आंदोलन में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा।
#उन्होंने हमेशा छात्रों और युवाओं की आवाज को मजबूती प्रदान की तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष किया। छात्र राजनीति और जनआंदोलनों को दिशा देने में उनकी भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी।
उनके निधन से समाजवादी आंदोलन को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके विचार, संघर्ष और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण सदैव समाज को प्रेरित करते रहेंगे।
श्री शुभ्रांशु शेखर पाण्डेय का अंतिम संस्कार बुधवार को प्रातः 10:00 बजे बलिया स्थित महावीर घाट पर कर दिया गया।