बिहार के मुख्यमंत्री के भागलपुर आगमन पर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष नजर
बिहार के माननीय मुख्यमंत्री के आज भागलपुर आगमन को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। मुख्यमंत्री के आगमन के अवसर पर पूर्वी क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक, भागलपुर की जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक सहित कई वरीय पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था संधारण और यातायात प्रबंधन को लेकर आवश्यक इंतजाम किए गए। अधिकारियों ने निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने और आम लोगों के आवागमन को सुचारू बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया।
भागलपुर पुलिस ने मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता के साथ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की।
#BhagalpurNews #BhagalpurPolice #BiharNews #BiharCM #Bhagalpur #HainTaiyarHum #BiharPolice #BreakingNews #MandarTimesNews