
🚫 नशे को ना, जिंदगी को हाँ! 💚
नशामुक्ति दिवस के अवसर पर आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता गीतों के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश। 🎭🎶
जिला प्रशासन, वैशाली द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों के जरिए नशे के दुष्परिणामों को उजागर किया। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार की खुशहाली, सामाजिक समरसता और आर्थिक स्थिति को भी प्रभावित करता है।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से युवाओं एवं आम नागरिकों को नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संदेश दिया गया।
जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के निर्देशन में जिले में नशामुक्ति के प्रति जन-जागरूकता अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है।
आइए, हम सभी मिलकर नशामुक्त, स्वस्थ एवं खुशहाल वैशाली के निर्माण का संकल्प लें।
✊ नशे को ना, जिंदगी को हाँ!
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Prohibition,Excise & Registration Department, Bihar
#samratchoudhary #CMSamrat
#NashaMuktBihar #नशामुक्तवैशाली #DrugFreeSociety #DistrictAdministrationVaishali #नशामुक्ति_दिवस
Vaishali, Bihar | Nov 26, 2026