Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh

गुजरात के नवसारी जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। इस घटना ने पिता-बेटी के रिश्ते को कलंकित कर दिया है। यहां दक्षिण अफ्रीका से लौटे एक पिता ने अपनी ही 14 साल की नाबालिग बेटी के साथ लगातार तीन दिनों तक दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने घटना के बाद पीड़िता को गर्भनिरोधक गोलियां दीं और उसे धमकी दी कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो वह उसे जान से मार देगा।डर और मानसिक दबाव की वजह से बच्ची लंबे समय तक चुप रही। लेकिन बाद में उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई। मां को जब ये जानकारी मिली, तो उसने गणदेवी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस शिकायत के मुताबिक, आरोपी व्यक्ति साल 2024 में दक्षिण अफ्रीका में करीब छह साल रहने के बाद भारत लौटा था। आरोप है कि उसने बीती 9, 10 और 11 मई को अपनी नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाया। वारदात को छिपाने के लिए आरोपी ने हर बार पीड़िता को गर्भनिरोधक गोलियां दी। इतना ही नहीं, उसने किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खौफ और धमकियों की वजह से पीड़िता बेहद डरी हुई थी, जिसकी वजह से उसने कई दिनों तक इस प्रताड़ना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया।रिपोर्ट के अनुसार, करीब 20 दिनों तक खौफ में रहने के बाद, पीड़िता ने 30 मई को अपनी मां के सामने पूरी घटना बता दी। बेटी के साथ हुई हैवानियत को सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई, जिसके बाद तुरंत थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि उसे फांसी देनी चाहिए। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से केस दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल टेस्ट करवाया है। अधिकारियों के मुताबिक, मामले की कानूनी जांच के साथ-साथ पीड़िता के मानसिक स्वास्थ्य का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है और उसे जरूरी काउंसलिंग थेरेपी दी जा रही है।‘मेरी पति को फांसी पर लटका दो’ बेटी ने जब अपनी मां को यह बात बताई तो पिता के कारनामे का पर्दाफाश हो गया. इसके बाद मां ने गांदेवी पुलिस स्टेशन में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पत्नी का कहना है कि मेरी पति को फांसी पर लटका दो. उन्होंने बताया कि दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद उसके पति ने बेटी का लगातार यौन उत्पीड़न किया. फिर मई में जब वह काम पर चली गई तो बेटी का रेप किया. जान से मारने की धमकी भी दी. फिलहाल पुलिस ने रेप और पीओसीएसओ की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.नवसारी पुलिस के अनुसार, शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए कुछ ही घंटों के अंदर उसे ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला नाबालिग से जुड़ा और बेहद संवेदनशील है, इसलिए इसकी जांच को प्राथमिकता दी जा रही है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो (POCSO) एक्ट के तहत सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

MORE NEWS