अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
चोरी/नकबजनी करने वाले गिरोह का @kanpurdehatpol द्वारा अनावरण कर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से ₹01 लाख 18 हजार 200/- नकद, चोरी के लगभग ₹09 लाख कीमत के आभूषण व 01 दो पहिया वाहन एवं 01 अवैध शस्त्र बरामद किया गया है।
अभियुक्तों द्वारा एक संगठित गिरोह के रूप में कार्य करते हुए दिन के समय सुनसान, बंद अथवा ताला लगे मकानों की रेकी की जाती थी। लक्ष्य चिन्हित करने के बाद रात्रि में गिरोह के सदस्य एकत्र होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। इसके अतिरिक्त चोरी की गई मोटरसाइकिल का उपयोग आवागमन एवं घटनाओं को अंजाम देने में किया जाता था।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP