गौरव दिवस का आयोजन 15 नवंबर को
------
विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल होंगे मुख्य अतिथि
------
जनजाति स्वतंत्रता सेनानी को सम्मानित करने, स्वतंत्रता संग्राम और सांस्कृतिक विरासत में उनके योगदान को स्मरण करने तथा जनजाति क्षेत्र में सामाजिक आर्थिक विकास को पुर्नजीवित करने के उद्देश्य से 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की 151 वी जयंती #गौरव_दिवस के रूप में मनायी जाएगी। जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर में दोपहर 12:00 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल होंगे।जिला स्तरीय कार्यक्रम में धार के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा एवं सुना जाएगां । कलेक्टर श्री राजेश कुमार ओगरे ने कार्यक्रम के क्रियान्वयन एवं समन्वयन के लिए जिला संयोजक जन जातीय कार्य विभाग नीलकंठ सिंह मार्करम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh
#mauganj