बस्ती समाचार
बस्ती सोनहा थाना पुलिस द्वारा तांत्रिक विद्या पूजा पाठ करने के नाम पर डरा धमका एंव मृत्यु के भय में डालकर सोना चांदी के आभूषण लेने वाले दो अभियुक्तों को एक अदद सोने की चैन एक अदद सोने का मंगल सुत्र एक अदद चाँदी का ब्रास्लेट व 4000 रुपये नगद के साथ गिरफ्तार किया
थानाध्यक्ष सोनहा श्री महेश सिंह के नेतृत्व में थाना सोनहा पुलिस टीम द्वारा तांत्रिक विद्या/पूजा पाठ करने के नाम पर डरा धमका एंव मृत्यु के भय में डालकर सोना चांदी के आभूषण लेने वाले दो अभियुक्तों को आज दिनांक 21.08.2026 को ग्राम भानपुर शंकर पुर मोड तिराहा उकडा के पास से समय करीब नौ बजे एक अदद सोने की चैन,एक अदद सोने का मंगल सुत्र, एक अदद चाँदी का ब्रास्लेट व 4000 रुपये नगद के साथ गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए मा न्यायालय रवाना किया गया #up #न्यूज़
Basti, Basti | Aug 21, 2026