
निर्माण श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड हेतु विशेष शिविर 16 से 18 जुलाई तक आयोजित
----
सतना 15 जुलाई 2026/मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवारजनों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम #सतना क्षेत्र में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सतना जिले में यह शिविर 16 जुलाई से 18 जुलाई तक संजीवनी हॉस्पिटल बगहा में आयोजित होगा। सहायक श्रमायुक्त रीवा संभाग सतना ने बताया कि इस विशेष शिविर का उद्देश्य पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ प्रदान करना है, जिसके अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
आयुष्मान कार्ड बनने के पश्चात श्रमिक एवं उनके परिवारजन आवश्यकता पड़ने पर चिन्हित अस्पतालों में मुफ्त इलाज का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने नगर निगम सतना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले समस्त पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों में शिविर स्थल पर उपस्थित होकर अपने एवं अपने परिवार के सदस्यों के आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाएं। शिविर में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर इस योजना का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया गया है।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP