#रामपुर बुशहर : दत्तनगर पंचायत में प्रधान वीना कुमारी की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। नवनिर्वाचित पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सभी प्रतिनिधियों ने अपने दायित्वों का ईमानदारी, निष्पक्षता और जनहित में निर्वहन करने का संकल्प लिया। वहीं पंचायत के सदस्यों को समाजहित में एक पहल करते हुए चिट्ठा (नशा) मुक्त पंचायत और पर्यावरण संरक्षण की भी शपथ दिलाई गई। सभी सदस्यों ने नशे के खिलाफ जन जागरूकता फैलाने, युवाओं को नशे से दूर रखने, उपचार के लिए प्रेरित करने और अधिक से अधिक पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह में ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों का फूल मालाओं से स्वागत किया।
पंचायत प्रधान वीना कुमारी ने सभी ग्राम वासियों से आग्रह किया है कि अभियान में अपना सहयोग दें, ताकि दत्तनगर को नशामुक्त, स्वच्छ, हरा-भरा और आदर्श ग्राम पंचायत बनाया जा सके।
Ani, Kullu | Jun 28, 2026