नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को अमहिया पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
रीवा जिले की अमहिया थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 1 जून 2026 को पीड़िता ने थाना अमहिया में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी सरताज अंसारी, निवासी बड़ी दरगाह के पीछे, अमहिया, उसे लगातार जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(m), 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शिवा अग्रवाल, प्रधान आरक्षक शबाना बेगम, आरक्षक विकास तिवारी, दिवाकर तिवारी एवं शिवाकांत शर्मा की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।